Holika Dahan Upay | होली के पावन पर्व का शास्त्रों में विशेष महत्व होता हैं जो कि पंचाग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती हैं तो वहीं अगले दिन रंगोत्सव का पर्व बहुत ही धूमधान से मनाया जाता है. होलिका दहन की रात्रि को बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकी यह जीवन के दुःख, कष्टों को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने के लिए बेहद असरदार मानी जाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि होलिका दहन की रात मुख्य रूप से उन समस्याओं को खत्म करने में सहायक होती हैं जो कि लंबे समय से परेशान कर रही हो, तो वहीं इस रात में किए गए उपाय सिद्ध हो जाते हैं. माना जाता है कि होलिका दहन के राख से कुछ विशेष उपायों को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के साथ धन में वृद्धि होने के अलावा नौकरी और कारोबार में तरक्की मिल सकती हैं.
जानते हैं होलिका दहन के राख से किए गए उपायों को :
1) बीमारियों से मुक्ति पाने के लिए :
किसी को अगर कोई गंभीर बीमारी हो और बहुत इलाज करने के बाद ठीक नहीं हो रहा हो तो होलिका दहन के समय देशी घी में दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता इन सभी को होलिका दहन वाली आग में डाल दे और अगले दिन जले हुए राख को लाकर बीमार व्यक्ति के शरीर पर लगाने के बाद हल्के गर्म पानी से स्नान कराएं, माना जाता है कि इस उपाय को करने से बीमारी से बहुत जल्द मुक्ति मिलती हैं.
2) धन – धान्य में वृद्धि के लिए :
होलिका दहन की रात्रि में पीपल वृक्ष के नीचे देशी घी के दीपक जलाएं और मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु का ध्यान करके पीपल वृक्ष की सात बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने घर में धन – धान्य की वृद्धि होने के साथ ही घर में बरकत आती हैं इसके अलावा इस समय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हैं.
3) मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए :
मान्यता है कि बहुत कोशिश करने से भी अगर कोई जरूरी काम नहीं बन रहा हो तो जलती हुई होलिका में पान पत्ते और सुपारी के साथ नारियल को चढ़ाएं, इस उपाय को करने से धन में बढ़ोतरी होने के साथ मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
4) व्यापार या कारोबार में तरक्की के लिए :
होलिका दहन की राख को एक पोटली में बांधकर घर, दुकान या फिर ऑफिस के गेट पर लटका दें. मान्यता है कि इससे रुका हुआ व्यापार फिर से चलने के साथ ही व्यापार में वृद्धि होती हैं इसके साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती हैं.
5) सुख – समृद्धि के लिए :
जीवन में सुख – समृद्धि पाने के लिए होलिका दहन की राख को घर के हर कोने में छिड़क दें. मान्यता है कि इस राख को घर में छिड़कने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही वास्तु दोष भी दूर होता हैं और घर में सुख – समृद्धि में वृद्धि होने के अलावा सकारात्मकता भी बढ़ती हैं.
6) रुका हुआ धन पाने के लिए :
होलिका दहन के समय चौराहे पर दक्षिण दिशा में एक गड्ढा खोदकर उसमें तीन गोमती चक्र को डालें और डालते समय पैसे लेने वाले का नाम लेते रहें और फिर गड्ढा को बंद करके, बिना पीछे मुड़े घर को लौट आएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से रुका हुआ धन वापस मिल सकता हैं.
उम्मीद है कि आपको होली उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पंचाग के अनुसार होली कब मनाया जाता हैं ?
फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि.
2) धन – धान्य में वृद्धि पाने के लिए होलिका दहन के समय किसकी पूजा करना चाहिए ?
मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


