Vidur Niti | हिंदू महाकाव्य महाभारत के प्रमुख पात्रों में एक थे महात्मा विदुर जिनको धर्मराज का अवतार माना जाता है. महात्मा विदुर वेद व्यास और दासी पुत्र के साथ ही धृतराष्ट्र एवं पांडव के सौतेले भाई थे जो कि महाभारत काल के महान विद्वानों में से ऐसे थे जिन्होंने व्यवहार, नीति, सदाचार, धर्म, न्याय और अहिंसा जैसे बातों को लेकर विदुर नीति की रचना किया जिसमें इन सभी को बहुत ही सरल तरीके से समझाया है. महात्मा विदुर ने अपने विदुर नीति में बताया कि किस प्रकार के वे सात लोग होते हैं जो अपने जीवन मे सुख होते हुए भी अपने जीवन में सदैव दुखी और परेशान रहते हैं.
विदुर नीति के अनुसार जानते हैं ऐसे सात लोग जो सुखी होते हुए भी सदैव दुखी ही रहते हैं :
1) घृणा करने वाले व्यक्ति :
विदुर नीति के अनुसार वो व्यक्ति जिसके अंदर घृणा की भावना रहती हैं उसके जीवन में कितना भी सुख क्यों न हो वो व्यक्ति कभी भी सुखी नहीं रहता, हमेशा दुखी ही रहता हैं.
2) क्रोधी व्यक्ति :
विदुर नीति कहती है कि वह व्यक्ति जो क्रोध में आकर फैसले लेता हैं और क्रोधी व्यक्ति का फैसला हमेशा दुखदायक ही होता हैं यही कारण है कि ज्यादा गुस्सा और क्रोधी व्यक्ति सदैव दुखी ही रहते हैं.
3) दूसरे के भाग्य पर निर्भर रहने वाले व्यक्ति :
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति दूसरे के भाग्य पर अपने जीवन को व्यतीत करता हैं उसके जीवन में सुख होने के बावजूद भी वह हमेशा दुखी ही रहते हैं.
4) संतोष न रखने वाला व्यक्ति :
विदुर नीति कहती है कि जिस व्यक्ति में संतोष की भावना नहीं होती हैं ऐसे असंतोषी व्यक्ति को कभी भी किसी भी वस्तुओं में संतोष नहीं मिल पाता है जिसके कारण से ऐसे असंतोषी व्यक्ति जीवन में सुख होने के बाद भी हमेशा दुखी ही रहते हैं.
5) ईर्ष्या करने वाला व्यक्ति :
विदुर नीति कहती है कि वह व्यक्ति जो अपने अंदर ईर्ष्या की भावना रखते हैं उसके जीवन में सुख होने के बावजूद वह हमेशा दुखी ही रहते हैं.
6) शंका करने वाला व्यक्ति :
विदुर नीति के अनुसार जो व्यक्ति हर एक चीज पर शंका या फिर संदेह करता है वह जीवन में सदैव दुखी ही रहता है भले ही उसके जीवन में सुख ही क्यों न हो.
7) धन का दुरुपयोग करने वाला व्यक्ति :
विदुर नीति कहती है कि जो व्यक्ति अपने जीवन में हमेशा धन का दुरुपयोग करता है वह अपने जीवन में सदैव दुखी ही रहता हैं.
उम्मीद है कि आपको विदुर नीति से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही विदुर नीति से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) महात्मा विदुर किनके अवतार माने जाते हैं ?
धर्मराज
2) महात्मा विदुर किनके पुत्र है ?
वेद व्यास.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


