Amalaki Ekadashi Upay | हिंदू धर्म में एकादशी तिथि को बहुत ही शुभ माना गया है और फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष में मनाई जाने वाली एकादशी आमलकी एकादशी कहलाती हैं जिसे रंगभरी एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं. आमलकी एकादशी विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवले वृक्ष को समर्पित होता हैं, कहा जाता है कि इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होने के अलावा जीवन में सुख – समृद्धि आने के साथ सभी दुख दूर होती हैं और मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं. मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को करके भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के अलावा जीवन में शुभता और सुख – समृद्धि को प्राप्त किया जा सकता हैं.
आमलकी एकादशी के दिन करे यह उपाय :
1) आंवले वृक्ष की पूजा करें :
आमलकी एकादशी का संबंध आंवले वृक्ष से होता हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन आंवले वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करने से धन – धान्य और सुख – समृद्धि में बढ़ोतरी होती है इसके अलावा आमलकी एकादशी पर आंवले का दान करने से बेहतर स्वास्थ्य होने के साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति भी होती हैं.
2) एकाक्षी नारियल को तिजोरी में रखें :
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते समय इनको एकाक्षी नारियल को चढ़ाएं और फिर इसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में या फिर धन रखने के स्थान पर रखें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से करोबार और नौकरी में सफलता मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हैं.
3) पीले वस्त्र और दक्षिणावर्ती शंख का इस्तेमाल करें :
आमलकी एकादशी के दिन पीले वस्त्र को धारण करना बहुत ही शुभ माना जाता है क्योंकि पीला रंग भगवान विष्णु को अतिप्रिय होने के साथ यह समृद्धि का प्रतीक होता हैं तो वहीं घर में दक्षिणावर्ती शंख को रखना भी बहुत शुभदायक माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन पीले वस्त्र को धारण करके दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का इससे अभिषेक करके उस जल को घर में छिड़कने से घर में सुख – समृद्धि बनी रहने के साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती हैं.
4) तुलसी पत्ते को अर्पित करें :
भगवान विष्णु को तुलसी पत्ते बहुत ही प्रिय है यही कारण है कि इनके पूजा में तुलसी पत्ते का विशेष महत्व होता है. आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में 11, 21 या 108 तुलसी पत्ते को अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की प्रसन्नता मिलने के साथ ही मनोकामनाएं पूर्ण भी होती हैं.
5) धन, वस्त्र और अन्य वस्तुओं का दान करें :
आमलकी एकादशी के दिन दान पुण्य करने का विशेष महत्व है. धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी के दिन धन का दान को आर्थिक लाभ के लिए शुभ माना गया हैं तो वहीं जरूरतमंदों को धन, वस्त्र, अन्न या फिर अन्य वस्तुओं का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत भी बनती हैं.
6) दीप दान करें :
धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी की रात्रि में तुलसी पौधें के नजदीक, आंवले वृक्ष के नीचे और घर के मंदिर में दीप को जलाना अत्यंत शुभ होता हैं क्योंकि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही परिवार में सुख – समृद्धि का आगमन होता हैं.
7) पीली वस्तुओं का दान करें :
भगवान विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है इसलिए आमलकी एकादशी के दिन पीले वस्त्र, पीले फल जैसे केला, आम और पीली मिठाईयां जैसे बेसन के लड्डू का दान करना चाहिए मान्यता है कि इन वस्तुओं को दान करने से आर्थिक समृद्धि में वृद्धि होने के साथ ही घर में कभी भी धन – धान्य की कमी नहीं होती है.
उम्मीद है कि आपको आमलकी एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य उपायों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) आमलकी एकादशी का संबंध किस वृक्ष से माना जाता है ?
आंवले का वृक्ष.
2) भगवान विष्णु को कौन सा रंग अतिप्रिय है ?
पीला रंग.
3) घर में किस प्रकार की शंख को रखना शुभ माना जाता है ?
दक्षिणावर्ती शंख.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


