Buddha Purnima Upay | हिंदुओं और बौद्धों के लिए बुद्ध पूर्णिमा बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है और पंचाग के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु ने भगवान बुद्ध के रूप में नौवां अवतार लिया था तो वहीं इस तिथि में ही भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्ति के साथ महापरिनिर्वाण को भी प्राप्त किया था और यह तिथि धर्म, करुणा, ज्ञान और शांति का प्रतीक माना जाता है. इस दिन हिंदू और बौद्ध धर्म में पूजा, ध्यान और दान का विशेष महत्व होता है और ऐसा कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से किस्मत के द्वार खुलने के साथ ही धन – संपत्ति में वृद्धि भी होती है.
जानें बुद्ध पूर्णिमा के दिन किए गए चमत्कारी उपायों को :
1) जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य को पाने के लिए उपाय :
बुद्ध पूर्णिमा की रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा को दूध में गंध या फिर गंगाजल में कुछ बूंदे डालकर अर्घ्य देना शुभ माना जाता है, माना जाता है कि इससे लाभ मिलने के साथ ही जीवन में शांति, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता हैं.
2) धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए उपाय :
बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा के दौरान उनको ग्यारह कौड़ियों को अर्पित करें और पूजा की समाप्ति के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी के समीप रख दें मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की प्रसन्नता प्राप्त होती हैं जिससे कि धन की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता हैं.
3) साढ़ेसाती के असर को कम करने के लिए उपाय :
किसी की कुंडली में अगर शनि की साढ़ेसाती चल रही है तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए, माना जाता है कि बुद्ध पूर्णिमा के दिन शाम के समय पीपल पेड़ के नीचे दीपक जलाना शुभ होने के साथ ही अगर इस दौरान घर की समृद्धि की कामना किया जाए तो जीवन में खुशहाली बनी रहने के साथ ही साढ़ेसाती के असर भी कम होता हैं.
4) नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए उपाय :
बुद्ध पूर्णिमा के दिन सुबह स्नानादि करके साफ स्वच्छ वस्त्र को धारण करके घर के मंदिर या फिर गौतम बुद्ध की मूर्ति के सामने दीपक जलाएं और ” बुद्धम शरणं गच्छामि ” मंत्र का जाप करें मान्यता है कि इससे मानसिक शांति मिलने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती हैं.
5) चंद्रमा को मजबूत करने के लिए उपाय :
जिन साधकों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर हो जिससे कि उनको अशुभ परिणाम मिल रहे हैं तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए मान्यता है कि इससे चंद्रमा को मजबूत किया जा सकता हैं.
6) धन, ऐश्वर्य और समृद्धि को पाने के लिए उपाय :
हिंदू धर्म में तुलसी पौधें को बहुत ही पवित्र माना गया है. बुद्ध पूर्णिमा के पावन दिन तुलसी पौधें में जल, दूध और पुष्प को अर्पित करके उन पर लाल रंग के चूर्ण को चढ़ा दें मान्यता है कि इससे घर में धन, ऐश्वर्य और समृद्धि का आगमन होने के साथ ही वित्तीय घाटे को भी रोका जा सकता है.
उम्मीद है कि आपको बुद्ध पूर्णिमा के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) भगवान बुद्ध किनके नौवें अवतार माने जाते हैं ?
भगवान विष्णु.
2) भगवान बुद्ध को किस तिथि में ज्ञान की प्राप्ति हुई थी ?
बुद्ध पूर्णिमा.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


