Chaitra Navratri Ke Upay | हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व होता है जो कि मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना के लिए समर्पित होता है. हिंदू नव वर्ष का प्रथम माह चैत्र माह कहलाती हैं और चैत्र माह में पड़ने वाली चैत्र नवरात्रि बहुत महत्वपूर्ण और सौभाग्यशाली माना जाता है. मान्यता है कि भक्तों के लिए यह पर्व सुख – समृद्धि और आशीर्वाद को प्राप्त करने के लिए शुभ समय होता हैं तो वहीं इन शुभ दिनों में किए जाने वाले उपाय बहुत ही अचूक सिद्ध होते है जिनको अपनाकर कई परेशानियों से मुक्ति पाने के साथ ही घर में सौभाग्य की प्राप्ति होने के अलावा जीवन में सकारात्मक बदलाव को भी लाया जा सकता हैं.
जानते चैत्र नवरात्रि में किए गए अचूक उपायों को :
1) सौभाग्य और समृद्धि को पाने के लिए उपाय :
चैत्र नवरात्रि के दौरान सात लौंग को लाल कपड़े में बांधकर घर की पूर्व दिशा में लटका दें और नवरात्रि के बाद इनको किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर सुख – शांति और समृद्धि बनी रहती हैं.
2) नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए उपाय :
नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना गंगाजल या फिर किसी भी पवित्र जल में सिंदूर और केसर को मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे घर के मुख्य द्वार पर लगाएं, माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने के साथ ही नकारात्मकता दूर होती हैं.
3) मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए उपाय :
चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा अर्चना में इनके प्रिय भोग को अर्पित करने के अलावा मां दुर्गा को लौंग के जोड़े को भी अर्पित करके जीवन में सुख – सौभाग्य की प्राप्ति के लिए देवी मां से कामना करें मान्यता है कि इससे मां दुर्गा प्रसन्न होने के साथ ही भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं.
4) वास्तु दोष को दूर करने के लिए उपाय :
घर से वास्तु दोष को दूर करने और शांति बनाएं रखने के लिए नवरात्रि के दौरान घर के हर कोने में सुबह और शाम भीमसेनी कपूर का धुंआ करें माना जाता है कि यह घर को पवित्र करने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करेगा.
5) आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उपाय :
जीवन में अगर आर्थिक तंगी, कर्ज या फिर धन में कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो नवरात्रि के नौ दिनों पान का पत्ता डंठल वाला लेकर उसके दोनों ओर सरसों तेल को लगाकर इसे साफ प्लेट में रखकर रात्रि में सिरहाने रखे और सुबह उठकर इसे मां दुर्गा भगवती के चरणों में चढ़ा दें, मान्यता है कि इस से आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं.
6) राहु – केतु दोषों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
चैत्र नवरात्रि के दिनों शिव मंदिर जाकर भगवान शिव का कच्चे दूध से अभिषेक करके शिवलिंग पर दो लौंग चढ़ाएं दें, माना जाता हैं कि इससे राहु की अशुभता कम होती हैं तो वहीं केतु दोष से मुक्ति पाने के लिए चैत्र नवरात्रि के किसी भी दिन लाल रंग का त्रिकोणीय ध्वज जिसके किनारे में सुनहरे गोटे लगी हो उसको मां दुर्गा के मंदिर में चढ़ाएं.
7) मनचाही नौकरी को पाने के लिए उपाय :
मनचाही नौकरी को पाने और नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए चैत्र नवरात्रि में रोजाना लौंग का एक जोड़े को अपने सिर के ऊपर से सात (7) बार उतारकर इसको मां दुर्गा भगवती के चरणों मे चढ़ा दें लेकिन इस समय मनचाही नौकरी और नौकरी में सफलता पाने की मां दुर्गा से कामना करें.
8) धन वृद्धि के लिए उपाय :
चैत्र नवरात्रि में एक लौंग का जोड़ा, पांच (5) इलायची और पांच (5) सुपारी को पीले कपड़े में बांधकर मां भगवती दुर्गा माता को अर्पित करें और फिर कुछ समय के बाद इसे पर्स या तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या दूर होने के साथ ही धन में वृद्धि होने लगती हैं.
उम्मीद है कि आपको चैत्र नवरात्रि में किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) हिंदू नव वर्ष का प्रथम माह कौन सा होता हैं ?
चैत्र माह.
2) पंचाग के अनुसार चैत्र नवरात्रि कब से कब तक मनाई जाती हैं ?
चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


