Ganga Jal ke Upay | हिंदू धर्म में गंगाजल को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं और गंगाजल के बिना कोई भी धार्मिक अनुष्ठान नहीं किया जाता है. मान्यता है कि गंगाजल अमृत के समान होता हैं जिससे हर तरह के पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन की परेशानियां भी दूर होती हैं तो वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार गंगाजल बहुत ही शक्तिशाली सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हैं जिससे कि यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके घर के वातावरण को पवित्र बनाती हैं. ज्योतिष शास्त्र में गंगाजल को लेकर कुछ विशेष उपायों को बताया गया है जिनको अपनाकर घर में सुख – शांति और सकारात्मकता को बढ़ाने के साथ ही यह मनोवांछित कामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
जानते हैं गंगाजल से किए गए अचूक उपायों को :
1) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
अगर लंबे समय से कर्ज जैसे समस्याओं से छुटकारा नहीं मिल रही है तो पीतल के लोटे में गंगाजल को भरकर उसे शयन कक्ष में उत्तर – पूर्व दिशा में रखे लेकिन ध्यान रखें कि लोटे के मुंह को लाल कपड़े से ढक दें. मान्यता है कि इससे कर्ज धीरे – धीरे कम होने के साथ ही मुक्ति भी मिल सकती हैं.
2) ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए उपाय :
मान्यता है कि सोमवार को शिवलिंग पर गंगाजल को अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा मिलने से ग्रह दोष शांत होता हैं तो वहीं शनिवार के दिन पीपल पेड़ में जल में गंगाजल को मिलाकर अर्पित करने से शनि दोष को कम किया जा सकता हैं.
3) नौकरी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए उपाय :
नौकरी संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक लोटे में गंगाजल में बेल पत्र और कमल पुष्प को डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें मान्यता है कि इस से नौकरी संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि का आगमन होता है.
4) विवाह संबंधी बाधाएं को दूर करने के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी घर में बेटी के विवाह की बात नहीं बन रही हैं तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल और चुटकी भर हल्दी मिलाकर 21 दिनों तक स्नान करना चाहिए मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होने के साथ ही योग्य वर की भी प्राप्ति होगी.
5) नकारात्मकता को दूर करने के लिए उपाय :
घर के मुख्य द्वार पर हफ्ते में एक या दो बार साफ जल में थोड़ा गंगाजल को मिलाकर मुख्य द्वार पर छिड़क दें या फिर दरवाजे के दोनों ओर थोड़ा सा गंगाजल भी डाल दें मान्यता है कि इससे नकारात्मक ऊर्जा और बुरी शक्तियां घर में प्रवेश नहीं कर सकती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता हैं.
6) नौकरी को पाने के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो नियमित रूप से रोजाना 40 दिन तक पीतल के लोटे में जल के साथ गंगाजल की 11 बूंदे डालें और इसे 05 बिल्व पत्र के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें मान्यता है कि इससे नौकरी मिलने की संभावना होती हैं.
7) बुरे सपने से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
मान्यता है कि सोने से पहले बिस्तर पर थोड़ा सा गंगाजल को छिड़कने से अच्छी नींद आने के साथ ही बुरे सपने भी नहीं आते हैं.
उम्मीद है कि आपको गंगाजल के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) कर्ज से मुक्ति के लिए गंगाजल को घर की किस दिशा में रखना चाहिए ?
उत्तर -पूर्व दिशा.
2) शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनिवार को किस पेड़ पर जल अर्पित करना चाहिए ?
पीपल पेड़.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


