Kamada Ekadashi ke Upay | हिंदू पंचाग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष तिथि को कामदा एकादशी मनाई जाती है और यह एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी कहलाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि कामदा एकादशी का व्रत और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर धन – धान्य में वृद्धि होने के साथ ही जातक जन्म मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करने के अलावा यह एकादशी सभी मनोकामनाएं को पूर्ण करने वाला माना जाता हैं. ज्योतिष शास्त्र में कामदा एकादशी के दिन कुछ विशेष ज्योतिष उपायों को बताया गया है जिसको करने से आर्थिक परेशानियां दूर होने के साथ ही जीवन में सुख – समृद्धि की भी बढ़ोतरी होती हैं.
जानते हैं कामदा एकादशी पर किए गए अचूक उपायों को :
1) धन – धान्य में वृद्धि करने के लिए उपाय :
धन – धान्य में वृद्धि और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कामदा एकादशी के दिन पूजा के दौरान सात हल्दी गांठ को पीले रंग के कपड़े में बांधकर पोटली बनाएं और उसे भगवान विष्णु को अर्पित करते हुए धूप, दीप को दिखाकर उस पोटली को तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें.
2) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
लंबे समय से अगर कर्ज से मुक्ति नहीं मिल पा रही है तो कामदा एकादशी के दिन स्नानादि करने के पश्चात् पीपल वृक्ष पर ग्यारह (11) बार कच्चा सूत को लपेटते हुए परिक्रमा करके पीपल वृक्ष के जड़ में जल को अर्पित करें और फिर हाथ जोड़कर भगवान विष्णु से कर्ज से मुक्ति पाने की कामना करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिल सकती हैं.
3) अटके धन को प्राप्त करने के लिए उपाय :
अगर कहीं पर धन अटका हुआ हो तो कामदा एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा अर्चना करने के पश्चात् शमी के पौधें की पूजा करें और इसके लिए आटे के दीपक में कपूर और हल्दी को डालकर जलाएं मान्यता है कि इस उपाय को करने से अटका हुआ धन मिलने के साथ ही ग्रह – नक्षत्रों का शुभ असर भी पड़ता हैं.
4) दांपत्य जीवन में मधुरता के लिए उपाय :
पति – पत्नी के दांपत्य जीवन में मधुरता नहीं हो या फिर रिश्ते में अपनापन नहीं हो तो कामदा एकादशी के दिन केले के पौधें की पूजा करें और भगवान विष्णु को केसर युक्त दूध अर्पित करें इसके बाद एक कच्चा और जटा वाला नारियल को एक पीले कपड़े को मौली की मदद से बांधकर उसे श्री विष्णु मंदिर में चढ़ा दें.
5) मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए उपाय :
कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा में सात्विक चीजों का भोग तुलसी दल के साथ लगाएं और मन ही मन ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ” मंत्र का जाप करें और शाम के समय तुलसी पौधे के समक्ष घी के दीपक जलाएं मान्यता है इस उपाय को करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ घर परिवार के सदस्यों की तरक्की भी होती हैं.
6) विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उपाय :
कामदा एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा अर्चना करने के साथ ही उनको दो साबुत हल्दी गांठे अर्पित करें और ” ॐ केशवाय नमः ” मंत्र का 108 बार जाप करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होने के साथ ही विवाह के प्रस्ताव भी आते हैं.
7) पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
पितरों की प्रसन्नता और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए कामदा एकादशी के दिन स्नान करने वाले जल में गंगाजल डालकर स्नान करें और पितरों का तर्पण करने के साथ ही पितरों के नाम का दान करें.
उम्मीद है कि आपको कामदा एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही एकादशी उपाय से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) कर्ज से मुक्ति के लिए कामदा एकादशी पर किस वृक्ष की परिक्रमा करना चाहिए ?
पीपल वृक्ष.
2) मनोकामनाएं पूर्ण होने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


