Mantra Jaap | शास्त्रों के अनुसार सुबह का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है जो कि सकारात्मक ऊर्जा से भरा पूरा होता हैं. धार्मिक पुराणों में वर्णित किया गया है कि सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मंत्र जाप करने से जीवन में धन, सुख – समृद्धि का द्वार खुलने के साथ माँ लक्ष्मी, भगवान विष्णु और कुबेर देव की कृपा से घर में धन – धान्य में वृद्धि होती है क्योंकि इन मंत्रों का जाप न केवल आर्थिक स्थिति मजबूत करती हैं बल्कि ये मंत्र जीवन से चिंता, तनाव और नकारात्मकता को दूर करने में सहायता करती हैं. माना जाता है कि रोजाना नियमित रूप से सुबह स्नानादि करके पूर्व दिशा की ओर मुख करके 108 बार सच्ची श्रद्धा भाव से मंत्र जाप करने से अति शीघ्र फल की प्राप्ति होती हैं.
जानते हैं धन वृद्धि के लिए मां लक्ष्मी, विष्णुजी और कुबेर देव के विशेष मंत्रों को :
धन लाभ के लिए माँ लक्ष्मी के मंत्र :
1) धन आगमन के लिए सरल और प्रभावी मंत्र :
ॐ लक्ष्मी नमः
2) अष्ट लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए सिद्ध मंत्र :
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः
3) दांपत्य सुख और धन प्राप्ति के लिए मंत्र :
ॐ लक्ष्मी नारायण नमः
4) घर में धन वृद्धि के लिए चमत्कारी मंत्र :
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पुरये, धन पुरये. चिंताएं दुरये – दुरये स्वाहा:
5) भाग्य और समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए :
ॐ नमो भाग्य लक्ष्म्यै च विद्महे अष्ट लक्ष्म्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात.
6) कमल पर विराजित माँ लक्ष्मी के आह्वान के लिए मंत्र :
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः
7) माँ लक्ष्मी और विष्णु की कृपा पाने के लिए मंत्र :
ॐ ह्रीं ह्रीं श्री लक्ष्मी वासुदेवाय नमः
भगवान विष्णु के पंचरूप मंत्र :
धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के पंचरूप मंत्रों के जाप से घर की रक्षा होने के साथ ही यह धन में स्थिरता देने के अलावा ये मंत्र पांचों दिशाओं से धन आकर्षित करता है.
1) ॐ अं वासुदेवाय नमः
2) ॐ आं संकर्षनाय नमः
3) ॐ अं प्रद्युम्नाय नमः
4) ॐ अः अनिरुद्धाय नमः
5) ॐ नारायणाय नमः
कुबेर देव के अमोघ मंत्र :
मान्यता है कि कुबेर देव धन के कोषाध्यक्ष कहलाते हैं और इनके मंत्रों का जाप करने से तिजोरी में सदैव धन भरा ही रहता है.
1) धन – धान्य की प्राप्ति के लिए :
ॐ यक्षयकुबेराय वैश्रवणाय धनधन्याधिपताये धनधान्यसमृद्धिममे देहि दापय स्वाहा
2) घर में अष्ट लक्ष्मी के वास के लिए :
ॐ ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं कुबेराय अष्ट – लक्ष्मी मम गृहे धंन पूरय पूरय नमः
3) वित्तेश्वर कुबेर की कृपा की प्राप्ति के लिए :
ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः
उम्मीद है कि आपको मंत्रों से जुड़ा लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही मंत्रों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) अष्ट लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कौन से मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः
2) घर की रक्षा और धन की स्थिरता के लिए विष्णु जी के किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ अं वासुदेवाय नमः
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


