Mohini Ekadashi Upay | हिंदू धर्म में एकादशी का दिन बहुत ही फलदायक और पावन दिन माना गया हैं. धार्मिक मान्यता है कि जो कोई इस तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा – पाठ विधिवत करता है उसको जीवन में कभी भी धन -धान्य की कमी नहीं होती है. पंचाग के अनुसार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है. कहा जाता है कि वैशाख के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि में ही भगवान विष्णु ने असुरों से अमृत कलश को लेने के लिए मोहिनी रूप करके अपने रूप के जाल में फंसा कर उनसे अमृत कलश लेकर देवताओं में बांट दिया था उसका बाद से ही इस तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि ज्योतिष शास्त्र में बताए गए कुछ अचूक उपायों को मोहिनी एकादशी के दिन किया जाएं तो धन लाभ के योग बनने के साथ ही आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलने के अलावा सभी कष्ट दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता भी मिलती हैं.
जानें मोहिनी एकादशी के दिन किए गए अचूक उपायों को :
1) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
लंबे समय से कर्ज जैसे समस्या से सामना करना पड़ रहा है, बहुत कोशिश करने के बाद भी कर्ज बढ़ता ही जा रहा है तो मोहिनी एकादशी के दिन एक लोटा जल में थोड़ी से चीनी मिलाकर उस जल को पीपल वृक्ष पर अर्पित करें और शाम के समय पीपल वृक्ष की जड़ में घी के दीपक को जलाएं. धार्मिक मान्यता है कि पीपल वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता हैं और इस उपाय को करने से विष्णु जी की कृपा से घर में धन संचय होने से कर्ज मुक्ति के योग बनने के साथ ही कार्य में सफलता भी मिलती हैं.
2) जीवन के दुखों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
मोहिनी एकादशी के दिन संध्या में तुलसी पौधें के समक्ष घी के दीपक को जलाकर तुलसी माता के मंत्रों का जाप करके पौधे की ग्यारह (11) बार परिक्रमा करें माना जाता है कि इससे भगवान विष्णु की कृपा भक्त पर बनी रहती हैं जिससे कि उसको दुखों से मुक्ति मिलती हैं.
3) आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए उपाय :
मोहिनी एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करके एक पान के पत्ते पर “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र लिखकर उनको अर्पित करें और फिर विष्णु चालीसा या श्रीमद्भगवद्गीता का पाठ करके घी के दीपक से भगवान विष्णु की उतारे और शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी के दीपक को जलाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी दूर होकर आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं.
4) विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए उपाय :
जिन लोगों के विवाह के योग नहीं बन रहे हैं या फिर विवाह में देरी हो रही हैं तो उनको मोहिनी एकादशी का व्रत करके भगवान विष्णु को पीले पुष्प को अर्पित करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से जातक के विवाह के योग बनने के साथ विवाह में आ रही बाधा भी दूर होती हैं.
5) भाग्योदय के लिए उपाय :
मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु पूजा के साथ केले पौधें की भी पूजा करें और पूजा के समय हल्दी की गांठ को केले पौधें के जड़ में अर्पित करके घी के दीपक को जलाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भाग्योदय होने के साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती हैं जिससे कि जातक को जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती हैं.
6) व्यवसाय में उन्नति के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी व्यवसाय में लाभ नहीं मिल पा रहा हो तो मोहिनी एकादशी का व्रत रखें और पूजा के दौरान ग्यारह (11) गोमती चक्र और एकाक्षी नारियल को एक साथ लेकर इसको पीले कपड़े में बांधकर एक पोटली बनाकर भगवान विष्णु को अर्पित करें और उसे दुकान या कारोबार के मंदिर स्थल में रखकर पूजा अर्चना करें इसके बाद इस पोटली को दुकान या कारोबार के मुख्य द्वार पर लटका दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से व्यवसाय में उन्नति मिलने के साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बनते हैं.
7) जीवन के परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन व्रत रखकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करके विष्णु सहस्रनाम और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करके कुछ दान करें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से कुंडली में ग्रह दोष दूर होने के साथ ही जीवन की सारी परेशानियों से मुक्ति भी मिलती हैं.
उम्मीद है कि आपको मोहिनी एकादशी के उपाय से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपाय से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) मोहिनी एकादशी कब मनाई जाती हैं ?
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि.
2) भगवान विष्णु किस अवतार में असुरों से अमृत कलश को प्राप्त किया था ?
मोहिनी अवतार
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


