Padmini Ekadashi Ke Upay | विष्णु पुराण में पद्मिनी एकादशी विशेष महत्व होता हैं क्योंकि पद्मिनी एकादशी तीन साल में एक बार यानी कि अधिकमास में पड़ती हैं जिसको कमला एकादशी भी कहा जाता हैं. सभी एकादशियां वैसे तो भगवान विष्णु को समर्पित होता है लेकिन अधिकमास में पड़ने वाली पद्मिनी एकादशी जगत के पालनहार श्रीहरि को बहुत प्रिय हैं. मान्यता है कि जो भी पद्मिनी एकादशी व्रत का पालन सच्चे मन से करता हैं उसे सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही विष्णु लोक की भी प्राप्ति होती है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे घर में धन, वैभव और सुख – समृद्धि के राह खुलने के साथ ही धन की वर्षा होती हैं.
पद्मिनी एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) अटका हुआ धन को पाने के लिए उपाय :
कहीं पर धन अटका हुआ हो और बहुत कोशिश करने के बाद भी वापस नहीं मिल रहा हो तो पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के समक्ष घी के दीपक जलाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख करके गीता के ग्यारहवें अध्याय का पाठ कर लें मान्यता है कि इस उपाय को करके अटका हुआ या फिर कहीं फंसा हुआ धन को प्राप्त किया जा सकता हैं.
2) सुख – सौभाग्य की प्राप्ति के लिए उपाय :
पद्मिनी एकादशी की शाम को तुलसी पौधें के नीचे घी का दीपक को जलाएं और ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः ” मंत्र का जाप करके तुलसी पौधे के 05 या फिर 11 बार परिक्रमण करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान श्रीहरि और मां लक्ष्मी प्रसन्न होने के साथ ही सुख – सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है लेकिन ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी पौधें न जल अर्पित करें और न ही उसे स्पर्श करें.
3) धन की प्राप्ति के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता के अनुसार शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है यही कारण है कि जिस घर में शंख रहता हैं उस घर में सदैव सुख – समृद्धि बनी रहने के साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं. पद्मिनी एकादशी के दिन शंख का पूजा विशेष रूप से प्रयोग करें और पूजा के समय कम से कम से ग्यारह बार शंख बजाएं लेकिन शंख बजाते समय मां लक्ष्मी को मन में ध्यान करते रहे. माना जाता है कि ऐसा करने से सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होने के साथ ही धन की भी प्राप्ति होगी.
4) पितृदोष से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
पितृदोष के अशुभ फल से मुक्ति पाने के लिए पद्मिनी एकादशी के दिन गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना चाहिए. मान्यता है कि पद्मिनी एकादशी के दिन गजेंद्र मोक्ष का पाठ करना बहुत ही मंगलकारी होता है जिससे कि पितृ दोष दूर होने के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी मिलता हैं.
5) नौकरी में पदोन्नति पाने के लिए उपाय :
नौकरी में अगर तरक्की नहीं हो रही है जिससे कि पदोन्नति भी नहीं मिल रही है तो पद्मिनी एकादशी के दिन पूजा में पीले फल को अर्पित करें और फिर इसे दान कर दें और हो सकें तो अपनी आय का कुछ हिस्से को इस दिन कर दें. मान्यता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने के साथ ही नौकरी में पदोन्नति भी मिलती हैं.
6) घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए उपाय :
घर में नकारात्मकता के कारण से परिवार के सदस्यों के बीच कलह – क्लेश की स्थिति रहने से लड़ाई – झगड़े हो रहे हो तो पद्मिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के नारायण कवच का पाठ करें धार्मिक मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मकता दूर होने के साथ ही परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और स्नेह बढ़ता हैं.
7) सुख – समृद्धि के लिए उपाय :
अधिकमास की पद्मिनी एकादशी के दिन दान – पुण्य का विशेष महत्व होता है. धार्मिक मान्यतानुसार इस दिन दान करने से मनुष्य को बुरे कर्मों के फल से मुक्ति मिलती है इसलिए इस दिन गरीब और असहायों को भोजन कराने के साथ ही उनको सामर्थनुसार अन्न, कपड़े, अनाज और धन का दान अवश्य करें. माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख – समृद्धि का आगमन होता हैं.
उम्मीद है कि आपको पद्मिनी एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य उपायों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पद्मिनी एकादशी किस माह में पड़ती हैं ?
अधिकमास में.
2) पितृदोष से मुक्ति पाने लिए पद्मिनी एकादशी के दिन किसका पाठ करना चाहिए ?
गजेंद्र मोक्ष
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


