Papmochani Ekadashi Upay | पापमोचनी एकादशी अर्थात पापों का नाश करने वाली जो कि हर साल चैत्र माह की कृष्ण पक्ष को मनाई जाती हैं और इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा – अर्चना करने की विधान है. पापमोचनी एकादशी अन्य सभी एकादशी तिथियों के तरह ही अहम, महत्वपूर्ण और लाभदायक होती हैं और मान्यता है कि इस एकादशी का व्रत को करने से हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही पुण्य की प्राप्ति होती हैं तो वहीं इस एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को करने से तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होने के साथ ही श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे कार्य में आ रही रुकावट दूर होने के साथ ही करियर में तरक्की मिलती हैं.
जानते हैं पापमोचनी एकादशी के दिन किए अचूक उपाय को :
1) पापों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नानादि करके व्रत का संकल्प लेकर भगवान विष्णु का गंगाजल और पंचामृत से अभिषेक करें, भगवान विष्णु के समक्ष घी के दीपक को जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने के साथ ही ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें इसके अलावा इस दिन प्रदोष काल में भी घी के दीपक को जलाएं मान्यता है कि इस उपाय को करने से हर तरह के पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही हर कार्य बिना रुकावट के पूर्ण होती हैं.
2) बुरी नज़र से बचाव के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी के दिन गेंदे के पुष्प से पूजा घर, रसोई घर और तुलसी के पौधें को सजाएं और अगले दिन इन पुष्पों को बहते हुए जल में प्रवाहित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर की बुरी नजर से रक्षा होने के साथ ही परिवार के सदस्य सुखी – संपन्न होते हैं.
3) अटका धन को प्राप्त करने के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी के दिन एक गोमती चक्र को घर के पास किसी खाली स्थान पर एक गड्ढे को खोदकर दबाएं और इस समय भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए कामना करें कि अटका हुआ धन वापस जल्द मिल जाएं, ऐसा करने से किन्हीं पर फंसा हुआ धन की प्राप्ति होगी.
4) सुखद वैवाहिक जीवन के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी के पावन दिन सुबह स्नानादि के बाद पति – पत्नी मिलकर सुबह की पूजा के दौरान तुलसी के पौधें में एक साथ कलावा को बांधने के साथ ही तुलसी पौधे को 16 श्रृंगार सामग्री को चढ़ाएं. मान्यता है कि उपाय को करने से पति – पत्नी के मध्य मतभेद दूर होने के साथ उनके बीच प्रेम बढ़ता है जिससे कि वैवाहिक जीवन सुखमय होता हैं.
5) सुख – समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी की शाम को घर के मुख्य द्वार पर 09 बत्तियों वाला दीपक को जलाएं मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी घर की ओर आकर्षित होती हैं जिससे कि घर में सुख – समृद्धि में बढ़ोतरी होने के साथ ही मां लक्ष्मी घर में वास भी करती हैं.
6) कष्टों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
पापमोचनी एकादशी के दिन तुलसी पौधें में गन्ने का रस को अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन के सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिलने के साथ ही करियर में तरक्की भी मिलती हैं.
7) धन में वृद्धि के लिए उपाय :
एकादशी के दिन चावल को खाने की मनाही होती है लेकिन पापमोचनी एकादशी के दिन चावल को दान करने के साथ इस एकादशी की पूजा में चावल को रखकर उस पर घी के दीपक को जलाएं और दीपक को पूरा जल जाने पर चावल को एक लाल पोटली में बांधकर तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की कभी भी कमी नहीं होती हैं जबकि धन वृद्धि ही होती हैं.
उम्मीद है कि आपको पापमोचनी एकादशी के उपाय से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपाय से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पापमोचनी एकादशी कब मनाई जाती हैं ?
चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी को.
2) पापमोचनी एकादशी का मतलब क्या होता हैं ?
पापों का नाश करने वाली.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


