Sapne Mein Lion Dekhna | स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में अनेक चीजों को देखते हैं जिनमें से कुछ शुभ संकेत देते हैं तो कुछ अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है. कई बार कुछ लोगों को सपने में जंगल का राजा शेर दिखाई देते हैं तब ऐसे में मन में जिज्ञासा होती हैं कि शेर का सपने में दिखाई देना क्या संकेत देती है, शुभ या अशुभ. माना जाता है कि शेर शक्ति, साहस और खतरे का प्रतीक होता हैं और ऐसे में सपने में शेर को देखना डरावना हो सकता हैं लेकिन स्वप्न शास्त्र के अनुसार शेर को देखना आने वाले भविष्य को लेकर कुछ संकेत देते हैं.
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनें में शेर को देखना क्या संकेत देती है :
1) सपने में शेर को देखना :
सपने में शेर को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर को देखने का मतलब है कि आपको उस परेशानी से मुक्ति मिलने वाली हैं जिसे आप लंबे समय से झेल रहे हैं इसके अलावा यह सपना इस ओर भी इशारा करती है कि आपको शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होने के साथ ही आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में भी सफलता मिल सकती हैं.
2) सपने में शेर को हमला करते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में शेर हमला कर रहा हो या फिर दहाड़ मार रहा हो तो यह चेतावनी का संकेत देती हैं कि यह आपके किसी बड़े डर, शत्रु या फिर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति का आईना हो सकती है इसके अलावा यह सपना इस ओर भी इशारा करती है कि आपका कोई दोस्त आपके पीठ पीछे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र कर रहा है.
3) सपने में शेर की आवाज को सुनना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर की आवाज को सुनना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको अपने सभी समस्याओं से मुक्ति मिलने वाली हैं.
4) सपने में खुद को शेर का शिकार करते देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में शेर का शिकार कर रहे हैं या फिर इसका सामना कर रहे हैं तो यह संकेत देता है कि आप अपने मुश्किलों और डर पर जीत को पाने वाले हैं जिससे कि आपको मुश्किल से मुश्किल समस्याओं से छुटकारा मिल सकती हैं.
5) सपनें में शेर को सोते हुए देखना :
सपने में शेर को सोते हुए देखना बहुत शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर को सोते हुए देखने का मतलब है कि आपको करियर या फिर व्यवसाय में सफलता मिलेगी.
6) सपने में शेर का पीछा करते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर आप सपने में शेर का पीछा करते हुए देखते है तो यह इस ओर संकेत देता है कि आपके जीवन में कोई ऐसा है जो आपको शारीरिक और मानसिक परेशानियों से मुक्ति दिला सकता हैं,
7) सपने में शेर – शेरनी के जोड़े को देखना :
सपने में शेर – शेरनी के जोड़े को देखना शुभ संकेत के साथ सुखद दांपत्य का प्रतीक माना जाता है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शेर – शेरनी को देखना वैवाहिक जीवन में सुख और प्रेम संबंधों में सफलता का संकेत देती है.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपनें में शेर को सोते हुए देखना क्या संकेत देती हैं ?
करियर या व्यवसाय में सफलता का.
2) सपनें में शेर को हमला करते हुए देखना क्या संकेत देती है ?
चेतावनी का संकेत.
3) सपने में शेर – शेरनी के जोड़े को देखना क्या संकेत देती है ?
सुखद वैवाहिक जीवन या प्रेम संबंधों में सफलता.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


