Pradeep Mishra | महाराष्ट्र की पवित्र भूमि भुसावल में एक बार फिर से होनी जा रही हैं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन 10 मार्च से 16 मार्च 2026 को होने जा रही हैं और इस कथा को भी लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस कथा में शामिल होने के लिए केवल महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि आस पड़ोस के राज्यों से शिव भक्तों का जनसैलाब आएगी जिसके लिए बेहतर तैयारी व्यापक स्तर पर चल रही है.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के जिला जलगांव में स्थित भुसावल शहर केले की खेती और केले के बड़े व्यापार के कारण भुसावल केले के शहर से प्रसिद्ध होने के साथ यह शहर अजंता – एलोरा की गुफाओं के पास स्थित है इसके अलावा भुसावल शहर अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के साथ – साथ कपिलेश्वर महादेव मंदिर के कारण से भी यह जाना जाता हैं.
जानें भुसावल में होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा के बारे में :
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन 10 मार्च से 16 मार्च 2026 को पलसे यावत भुसावल महाराष्ट्र में दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे किया जाएगा लेकिन कथा का अंतिम दिन यानि कि 16 मार्च की कथा का समय सुबह 08 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा. इस कथा के बारे में आयोजक ने बताया कि कथा से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर खासतौर पर ध्यान रखा जाएगा इसके अलावा बड़े – बड़े डोम बनाने के साथ ही निःशुल्क भोजन प्रसादी भंडारा, पार्किंग, आगमन निर्गम रास्ता, बैरिकेट्स, बिजली, पानी, शौचालय तमाम प्रकार की सुविधाएं का ध्यान रखा जाएगा जिससे कि पंडाल में ठहरने वाले शिव भक्तों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानियों का सामना करना नहीं पड़ें.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 10 मार्च से 16 मार्च 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक (10 से 15 मार्च 2026) सुबह 08 बजे से 11 बजे तक (16 मार्च 2026) |
| कथा का स्थान | पलसे यावत भुसावल महाराष्ट्र में |
जानें भुसावल महाराष्ट्र के कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल पलसे यावत भुसावल महाराष्ट्र अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं वैसे आप कथा स्थल वायुमार्ग, रेलमार्ग और सड़क मार्ग से पहुंच सकते है अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम हवाई अड्डा जलगांव हवाई अड्डा है जहां से कथा स्थल की दूरी 30 km है लेकिन अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन भुसावल रेलवे स्टेशन पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 23 km की दूरी है वैसे आप सड़क मार्ग से देश के किसी भी राज्य से पहुंच सकते हैं.
अगर आप भुसावल शहर या उसके आसपास रहते हैं तो कथा स्थल अवश्य पहुंचे और कथा का श्रवण करने के साथ कपिलेश्वर महादेव का दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


