Pradeep Mishra | महाराष्ट्र की पावन धरा पर एक बार फिर से अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन अरणी, यवतमाल में 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. महाराष्ट्र में इससे पहले हुई कथा और गर्मी के मौसम को देखते हुए आयोजक और समिति की ओर से आयोजन की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही है क्योंकि इस कथा को भी पहले हुई कथा को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस कथा में शामिल होने के लिए केवल राज्यों से ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों और आसपास राज्यों से शिव भक्तों का जनसैलाब आएगी.
आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य के यवतमाल जिले में स्थित अरणी अरुणावती नदी के तट पर बसा एक कृषि आधारित शहर हैं जो कि मुख्य रूप से सोयाबीन, कपास और अरहर के खेती के लिए जाना जाता है तो वहीं इस शहर के आसपास कई प्रसिद्ध शिव मंदिर में जिनमें सबसे प्रमुख हेमाडपंथी शिव मंदिर, मनदेव देवस्थान मनपुर जो कि यवतमाल रोड पर स्थित हैं तो वहीं नांदेड़ के पास उनकेश्वर महादेव जो अपने गर्म पानी के कुंडों के लिए प्रसिद्ध है और इसके अलावा और भी लोकप्रिय मंदिर में जिनमें चौरसला शिव मंदिर, कामलेश्वर मंदिर और ओंकारेश्वर मंदिर अरणी में और इसके आसपास स्थित हैं.
जानते हैं महाराष्ट्र अरणी, यवतमाल में होने वाली कथा के बारे में :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन अरणी, यवतमाल महाराष्ट्र में 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026 दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे किया जाएगा. इस कथा के मुख्य आयोजक श्री भैरमदेव और श्री शिवमहापुराण सेवा समिति ट्रस्ट अरणी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है. इस कथा के बारे में आयोजक ने बताया कि शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन अरणी, यवतमाल में भारतीय किसान के खेत में होगी और कथा को सफल और भव्य बनाने के लिए समिति की ओर से बेहतर से बेहतर तैयारी चल रही हैं जिससे कि हर शिव भक्त आराम और आनंदपूर्वक कथा का श्रवण कर सकेंगे इसके साथ ही गर्मी को देखकर पीने के पानी की उचित व्यवस्था के अलावा खाने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होगी जिससे कि किसी भी शिवभक्तों को कोई समस्याओं का सामना करना नहीं पड़े.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 30 मार्च से 05 अप्रैल 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | अरणी, यवतमाल महाराष्ट्र में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल अरणी यवतमाल अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं वैसे आप अरणी यवतमाल वायुमार्ग, रेलमार्ग और सड़कमार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं. आप अगर कथा स्थल वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा नागपुर आना होगा जहां से यवतमाल की दूरी मात्र 138 km हैं और यवतमाल से अरणी कथा स्थल की दूरी 43 km हैं लेकिन अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन धामनगांव आना होगा जहां से कथा स्थल अरणी की दूरी 93 km हैं वैसे आप देश की किसी भी राज्य या शहर से कथा स्थल सड़कमार्ग से भी आ सकते हैं इसके लिए आपको यवतमाल आना होगा और यवतमाल बस स्टैंड से कथा स्थल अरणी मात्र 43 km हैं.
तो चलिए अरणी यवतमाल की इस ऐतिहासिक श्री शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर और वहां पर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिरों के दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


