Pradeep Mishra| अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में राजस्थान की राजधानी जयपुर की पवित्र भूमि पर श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 20 मार्च से 26 मार्च 2026 को होने जा रही हैं. इस कथा की सबसे खासियत है राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का मुख्य अतिथि का होना जिसको लेकर आयोजकों और क्षेत्र के लोगों में बहुत ही उत्साह है इसलिए इस कथा को सफल और भव्य बनाने के लिए कथा आयोजक और समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही हैं क्योंकि इस कथा में राज्य ही नहीं पूरे देश से शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब आयेंगे.
आपको बता दें कि राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसको गुलाबी शहर के नाम के नाम से जाना जाता हैं और इस शहर में कई पुराने और रहस्यमयी महादेव के प्रसिद्ध मंदिर हैं इनमें से कुछ है ताड़केश्वर महादेव मंदिर, एकलिंगेश्वर महादेव मंदिर, ग्यारह रुद्र महादेव मंदिर, झारखंड महादेव मंदिर, चमत्कारेश्वर महादेव मंदिर और इन्हीं सब भोलेनाथ के स्थापित मंदिरों के कारण से इस शहर का नाम जयपुर पड़ा इसके साथ ही जयपुर शहर को छोटी काशी भी कहा जाता हैं.
जानते हैं जयपुर में होने वाली श्री शिवमहापुराण कथा के बारे में :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य और श्रीमुख से श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भव्य आयोजन 20 मार्च से 26 मार्च 2026 को दोपहर 02 बजे से शाम के 05 बजे के बीच मेला ग्राउंड वी टी रोड मानसरोवर जयपुर राजस्थान में किया जाएगा. इस कथा में मुख्य आयोजक श्रीमती पुष्पलता रावत एवं श्रीमान घनश्याम रावत जी हैं. इस कथा को लेकर आयोजक ने बताया कि यह हमारे शहर के लोगों का सौभाग्य है कि पंडित प्रदीप मिश्राजी के मुखारविंद से कथा श्रवण करने को मिलेगा इसके साथ ही इस कथा में श्री महामृत्युंजय रुद्र महायज्ञ का आयोजन भी रखा गया हैं जिसकी विशाल कलश यात्रा 15 मार्च 2026 रविवार को दोपहर 03 बजे प्रारंभ होगी जो कि केएल सैनी स्टेडियम मानसरोवर से कथा स्थल मेला ग्राउंड वी टी सी रोड मानसरोवर पर समाप्त होगी और इन सभी आयोजनों के लिए समिति और प्रशासन बहुत ही जागरूक है ताकि किसी भी शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई भी समस्याओं का सामना करना नहीं पड़े.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 20 मार्च से 26 मार्च 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 02 बजे से शाम के 05 बजे |
| कथा का स्थान | मेला ग्राउंड वी टी रोड मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल मेला ग्राउंड वी टी सी रोड मानसरोवर जयपुर अपनी सुविधानुसार पहुंच सकते हैं अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 08 km है रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो कथा स्थल से सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन दुर्गापुर रेलवे स्टेशन है जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 07 km है तो वहीं जयपुर रेलवे स्टेशन से कथा स्थल की दूरी मात्र 12 km है लेकिन अगर आप सड़कमार्ग से आने चाहते हैं तो आपको सिंधी कैंप बस स्टैंड आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 10 से 15 km की दूरी है. आपको रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से कथा स्थल आने के लिए आसानी से ऑटो रिक्शा और ई रिक्शा मिल जायेंगे
आप सभी इस दिव्य श्री शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर और ताड़केश्वर महादेव, एकलिंगेश्वर महादेव, ग्यारह रुद्र महादेव, झारखंड महादेव और चमत्कारेश्वर महादेव के दर्शन करके अपने जीवन को सफल और सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


