Pradeep Mishra | गुजरात की पवित्र भूमि पर एक बार फिर से होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में सात दिवसीय शिव महापुराण कथा का भव्य और ऐतिहासिक आयोजन बड़ोदरा में 16 जनवरी से 22 जनवरी को होने जा रही है और इस कथा को भी लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि गुजरात की पिछली कथा की तरह इस कथा में भी पूरे देश भर से शिवभक्तों की जुटने की आसार हैं जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर समिति की ओर से किया जा रहा है जिससे कि यहां आने वाले किसी भी श्रद्धालु और शिवभक्तों को कोई भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
आपको बता दें कि बड़ोदरा में भगवान शिव के बहुत प्रसिद्ध मंदिर हैं जिनमें से सिद्धनाथ महादेव मंदिर हैं जो कि सिद्धनाथ महादेव धाम में स्थित है तो वहीं बड़ोदरा से 85 km की दूरी पर जंबूसर तहसील के कावी – कंबोई गांव में स्थित स्तंभेश्वर महादेव मंदिर हैं और यह मंदिर एक समुद्र में है जो कि अरब सागर के बीच कैम्बे तट पर स्थित हैं. इस मंदिर की खासियत है कि यह दिन में दो बार गायब हो जाता हैं फिर कुछ देर बाद मंदिर वापस अपनी जगह पर आ जाता हैं. इस मंदिर में स्थित शिवलिंग की ऊंचाई 04 फीट में मान्यता है कि इसके दर्शन करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
जानते हैं बड़ोदरा (गुजरात) में होने वाली शिवपुराण कथा के बारे में :
अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य में भव्य और दिव्य आयोजन श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन अग्रवाल अकोटा गार्डन ग्रुप और समस्त अग्रवाल समाज के द्वारा 16 जनवरी से 22 जनवरी 2026 को लिप्रेसी ग्राउंड, सरदार असिस्टेट फोर लेन भाजपा रोड बड़ोदरा गुजरात में दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे के बीच किया जाएगा. इस कथा के बारे में अग्रवाल समाज के अध्यक्ष ने बताया कि बड़ोदरा में आयोजित होने वाली यह कथा श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक अवसर है जिनके लिए सभी प्रकार की सुविधाएं यहां उपलब्ध कराई जाएगी जिससे की श्रद्धालुओं को यहां ठहरने में कोई असुविधा नहीं हो इसके अलावा यह भी बतलाया कि कथा से एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें लाखों महिला श्रद्धालुओं इस यात्रा में शामिल होंगे जिनकी सुरक्षा की भी बेहतर व्यवस्था किया गया है.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा |
| कथा की तिथि | 16 जनवरी से 22 जनवरी 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे तक |
| कथा का स्थान | लिप्रेसी ग्राउंड, सरदार असिस्टेट फोर लेन भाजपा रोड बड़ोदरा गुजरात में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल लिप्रेसी ग्राउंड, सरदार असिस्टेट फोर लेन भाजपा रोड बड़ोदरा गुजरात आप अपनी सुविधानुसार अपने वाहन से पहुंच सकते हैं वैसे आप बड़ोदरा सड़कमार्ग, रेलमार्ग और वायुमार्ग के द्वारा पहुंच सकते हैं क्योंकि बड़ौदा इन मार्गों से जुड़कर सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है. बड़ोदरा गुजरात में होने वाली इस आध्यात्मिक कथा में शामिल होकर और स्तंभेश्वर महादेव का दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा हुआ यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


