Pradeep Mishra | देश की राजधानी दिल्ली की पवित्र भूमि रोहिणी में होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य और श्रीमुख से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा. इस कथा को सफल और भव्य बनाने के लिए समिति और आयोजक की ओर से बहुत ही जोर – शोर से तैयारी चल रही है क्योंकि इस कथा को लेकर अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली की इस ऐतिहासिक कथा में शामिल होने के लिए देश के कोने – कोने से शिव भक्तों और श्रद्धालुओं का जनसैलाब आएगी.
देश की शान दिल्ली में वैसे तो कई भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर हैं लेकिन इनमें से कुछ ऐसे शिव मंदिर हैं जहां हर किसी शिव भक्त को अपने जीवनकाल में अवश्य जाना चाहिए इनमें से श्री गौरी शंकर मंदिर जो कि दिल्ली के चांदनी चौक में स्थित हैं. कहा जाता है कि इस मंदिर में स्थित शिवलिंग 800 साल पुराना हैं इसके अलावा एक नील छतरी एक प्राचीन मंदिर है और यह मंदिर भी भगवान शिव को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि यह मंदिर महाभारत के समय का है जिसकी स्थापना ज्येष्ठ पांडव पुत्र युधिष्ठिर ने अश्वमेध यज्ञ के संचालन के लिए इस पवित्र स्थान की स्थापना किया था.
जानते हैं दिल्ली में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य में श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य आयोजन जापानी पार्क, सेक्टर – 10 रोहणी, दिल्ली में दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे तक किया जाएगा. दिल्ली के होने वाली ऐतिहासिक कथा के मुख्य आयोजक श्री अमोघ अंबुजानंद जी हैं. इस कथा को लेकर आयोजक ने बताया कि इस कथा में सबसे बड़ी खासियत रहेगी 5 करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और कन्या विवाह का आयोजन इसके अलावा कथा के एक दिन पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिलेगा इसके अलावा श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बड़े – बड़े पंडाल बनाएं जाएंगे जिसमें शिवभक्त आनंदपूर्वक और आराम से कथा का श्रवण कर सकेंगे इसके साथ ही गर्मी को देखकर पीने के पानी की उचित व्यवस्था के अलावा विशाल भंडारे की व्यवस्था किया जाएगा जिससे कि किसी भी शिवभक्तों को कोई भी परेशानी का सामना करना नहीं पड़े.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 17 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | जापानी पार्क, सेक्टर – 10 रोहणी, दिल्ली में |
कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल जापानी पार्क, सेक्टर – 10 रोहणी, दिल्ली अपनी सुविधानुसार अपने वाहन से पहुंच सकते हैं वैसे आप दिल्ली सड़कमार्ग, रेलमार्ग और वायुमार्ग के द्वारा पहुंच सकते है क्योंकि दिल्ली इन सभी मार्गों से जुड़कर सभी राज्यों से जुड़ा हुआ है.
तो चलिए दिल्ली की इस ऐतिहासिक श्री शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर और भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


