Shubh Sanket | कहा जाता है कि जीवन में बुरा समय अचानक आता है लेकिन अच्छा समय उतनी ही शांति से जीवन में आगमन करता हैं, जीवन में ऐसे ही उतार – चढ़ाव आते रहते हैं क्योंकि समय एक जैसा नहीं होता जिसका समय बुरा आता है उसका अच्छा समय भी अवश्य आता हैं. मान्यता है कि जीवन में जब भी अच्छा समय शुरू होने वाला होता है तो पहले कुछ शुभ संकेत दिखाई देने लगते हैं जो बताते हैं कि जीवन में धन – धान्य और खुशियों का आगमन होने वाला है.
जानते हैं उन शुभ संकेत को जो अच्छा समय आने से पहले मिलते है :
1) ब्रह्म मुहूर्त में नींद से जगना :
अगर किसी की नियमित रूप से ब्रह्म मुहूर्त यानि कि सुबह 03 बजे से 05 बजे के मध्य आंख खुलती हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है. कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में रोजाना नियमित रूप से आंख खुलने का मतलब है कि उसके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव आने के साथ ही जीवन में कुछ आश्चर्यजनक घटित होने वाला है.
2) स्वप्न में मंत्रों को सुनना :
स्वप्न में मंत्रों को सुनना बहुत ही शुभ माना गया हैं विशेषकर ‘राम राम’ या ‘ॐ’ मंत्र की गूंज को सुनना शुभ संकेत के साथ यह सकारात्मकता और आध्यात्मिक उन्नति का भी संकेत माना जाता है इसके अलावा सपने में शंख, घंटा या फिर अन्य पवित्र ध्वनियों को भी सुनना भी अत्यंत शुभ संकेत और जीवन में बदलाव का भी संकेत देती हैं.
3) गौ माता का घर के सामने आना :
मान्यता है कि घर के बाहर रोजाना गौ माता निकलकर जाएं या फिर भोजन के लिए गुहार यानि कि आवाज लगा रही है तो यह शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है.
4) उल्लू की आवाज को सुनना :
अगर सपने या फिर ब्रह्म मुहूर्त में उल्लू की आवाज सुनाई दे तो यह अच्छा समय शुरु होने का संकेत देने के साथ यह आर्थिक कार्यों में आ रही बाधा को भी दूर होने का संकेत देती हैं.
5) शरीर के अंगों का फड़कना :
माना जाता है कि पुरुषों का दायां अंग चाहे वो आंख या फिर हाथ का फड़कना शुभ संकेत के साथ यह बल में वृद्धि होने का संकेत देती हैं तो वहीं महिलाओं का बायां अंग को फड़कना अच्छे समय की शुरुआत के साथ सकारात्मक का भी संकेत देती है.
6) दीपक का लंबे समय तक जलना :
मान्यता है कि पूजा के दीपक का लंबे समय तक जलना शुभ संकेत के साथ यह भी संकेत देती है कि घर में खुशियों और समृद्धि का आगमन होने वाला है इसके अलावा पूजा के समय भगवान की मूर्ति से माला या फिर फूलों का गिरना भी शुभ संकेत माना जाता है.
उम्मीद है कि आपको यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपनें में किन मंत्रों को सुनना शुभ माना जाता हैं ?
ॐ या फिर राम राम.
2) महिलाओं का कौन सा अंग फड़कना शुभ माना जाता है ?
बायां अंग.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


