Varuthini Ekadashi Ke Upay | हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी का विशेष महत्व होता है जो कि पंचाग के अनुसार हर साल वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी को भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा आराधना किया जाता हैं और इस दिन व्रत, पूजा – पाठ करने से साधक के सारे पाप नष्ट होने के साथ ही मोक्ष की प्राप्ति होने के अलावा भगवान विष्णु की कृपा से जीवन में सुख, शांति, धन और यश को प्राप्त करता हैं. ज्योतिष शास्त्र में वरुथिनी एकादशी के महत्व को बताने के साथ कुछ विशेष उपायों को भी बताया गया जिसको करने से किस्मत के द्वार खुलने के साथ ही भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा मिलने से जीवन में धन – धान्य में वृद्धि होने के साथ ही सुख, समृद्धि और सफलता की भी प्राप्ति होती हैं.
जानते हैं वरुथिनी एकादशी के दिन किए गए अचूक उपायों को :
1) भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए :
वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में पीले पुष्प, फल और मिठाई को अर्पित करें और इस एकादशी तुलसी पौधें की भी पूजा करें लेकिन भूलकर भी जल अर्पित करने से बचें. तुलसी पौधे के समक्ष शाम को घी के दीपक जलाएं और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करते हुए सात बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रसन्नता मिलने के साथ ही उनकी कृपा भी सदैव बनी रहती हैं.
2) बुरी नजर से बचाव के लिए :
वरुथिनी एकादशी के दिन एक काले धागे में सात गांठें को बांधकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करके फिरवइस धागे को दाहिने हाथ की कलाई में या कमर में बांध लें, माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुरी नज़र से बचाव होने के साथ डर और नकारात्मक शक्तियों से भी बचाव होता हैं.
3) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय:
कर्ज की समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए वरुथिनी एकादशी की सुबह पीपल वृक्ष की पूजा करें इसके लिए वृक्ष में जल में चीनी या फिर शक्कर को डाल कर अर्पित करें और शाम के समय पीपल वृक्ष के नीचे दीपक को जलाएं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ, कृष्ण चालीसा या फिर भगवान श्रीकृष्ण के नाम का जाप भी करें, मान्यता है कि इससे कर्ज की समस्या से धीरे – धीरे मुक्ति मिलने के साथ ही कई तरह के लाभ की भी प्राप्ति होती हैं.
4) मनचाहा वर की प्राप्ति के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी विवाह के अच्छे प्रस्ताव नहीं मिल रहे या फिर मनचाहा वर नहीं मिल रहा हो तो वरुथिनी एकादशी के दिन शंख में जल को भरकर उसमें तुलसी पत्ते को डालकर भगवान विष्णु का इस से अभिषेक करें, मान्यता है कि इससे मनचाहा वर की प्राप्ति होने के साथ ही शीघ्र ही विवाह के बंधन भी बांधते हैं.
5) नौकरी एवं कारोबार में तरक्की के लिए उपाय :
भगवान विष्णु को पीला रंग अतिप्रिय है इसलिए वरुथिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीले रंग के पुष्प से श्रृंगार करके चंदन का लेप लगाएं और पीली मिठाईयां जैसे कि बेसन के लड्डू को अर्पित करने के बाद पीले रंग की वस्तुएं जैसे कि पीला वस्त्र, पपीता, मकई, बेसन की मिठाई का दान अवश्य करें, मान्यता है कि इस उपाय को करने से नौकरी एवं कारोबार में तरक्की होती हैं.
6) सुख – सौभाग्य में वृद्धि के लिए :
वरुथिनी एकादशी की रात्रि घर या फिर भगवान नारायण के मंदिर में भगवान विष्णु के समक्ष नौ (9) बत्तियों वाला दीपक को जलाएं लेकिन ध्यान रखें कि दीपक बड़ा हो जिससे कि बिना किसी रुकावट के दीपक रात भर जलता रहे इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी का भी पूजन अवश्य करें, मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही सुख – सौभाग्य में वृद्धि भी होती हैं.
7) धन लाभ के लिए :
वरुथिनी एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु का गन्ने के रस से अभिषेक करने से धन लाभ के योग बनते हैं इसके अलावा इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में इनके सामने कुछ सिक्के को रख दें और पूजा समाप्त होने के बाद इस सिक्के को बांधकर धन के स्थान तिजोरी या फिर अलमारी में रख दें, धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन – धान्य में वृद्धि होने के अलावा स्थिरता भी बनी रहती हैं.
उम्मीद है कि आपको वरुथिनी एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पंचाग के अनुसार वरुथिनी एकादशी कब मनाई जाती हैं ?
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को.
2) वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के किस अवतार की पूजा होती हैं ?
वराह अवतार.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


