Shani Upay | शनिदेव न्याय और कर्म के देवता कहलाते हैं. मान्यता है कि शनिदेव की प्रसन्नता से जीवन में सुख – समृद्धि और खुशहाली का आगमन होता है तो वहीं शनि देव की नाराजगी से जीवन में कई तरह के समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या को बहुत ही महत्वपूर्ण घटना माना जाता है और कहा जाता है कि जब किसी की कुंडली में शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही हो तो उसके जीवन में आर्थिक, मानसिक, पारिवारिक और स्वास्थ्य से जुड़ी कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता हैं लेकिन इन सभी दुष्प्रभावों को कम करने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपायों को बहुत ही लाभदायक माना जाता हैं.
जानते हैं साढ़ेसाती और ढैय्या में किन चीजों को खाने चाहिए :
1) काले चने :
काले चने का संबंध शनिदेव से माना जाता है और ऐसे में शनिवार के दिन शनिदेव को काले चने को चढ़ाना ओर इसका सेवन करना बहुत ही शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि शनिवार के दिन काले चने को खाने से शनि का प्रकोप कम होने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनती हैं.
2) सरसों तेल :
मान्यता है कि शनिवार को सरसों तेल का सेवन करने से शनि देव की कृपा और प्रसन्नता मिलने के साथ ही सरसों तेल को शनिदेव पर अर्पित करने से साढ़ेसाती और ढैय्या के नकारात्मक प्रभाव को कम किया जा सकता है जिससे कि जीवन की बाधाएं दूर भी होती हैं लेकिन सरसों तेल का उपयोग कर रहे हैं तो उसकी शुद्धता का विशेष रूप से ध्यान रखें.
3) उड़द दाल :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साढ़ेसाती और ढैय्या में उड़द दाल से बनी खिचड़ी को खाना बहुत ही लाभकारक और शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि शनिवार के दिन उड़द दाल का दान करना अत्यंत फलदायक होता है और इससे शनि के अशुभ प्रभावों को कम करने के साथ धन – धान्य में भी बढ़ोतरी होती हैं.
4) काले तिल :
मान्यता है कि काले तिल शनि देव को बहुत ही प्रिय हैं. शनिवार के दिन काले तिल का कई तरह से उपयोग जैसे कि काले तिल को जल में मिलाकर पीना या फिर तिल के लड्डू को बनाकर खाने से जीवन में आने वाली बाधाओं से छुटकारा मिलता हैं इसके अलावा शनिवार को काले तिल को दान करने से नकारात्मकता भी दूर होती हैं.
उम्मीद है कि आपको उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और ऐसे के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) न्याय और कर्म का देवता किसे कहा जाता है ?
शनिदेव
2) शनिदेव का सबसे प्रिय चीज क्या है ?
काले तिल.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


