Pradeep Mishra Ji | राजस्थान की पवित्र भूमि भीलवाड़ा में होने जा रही है अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026. भीलवाड़ा में होने वाली यह कथा पूर्व में पिछली साल 09 सितंबर से 15 सितंबर 2025 को होनी थी लेकिन भारी बारिश के कारण कथा स्थल जलमग्न होने से आयोजन को स्थगित कर दिया गया था. यह कथा संकट मोचन हनुमान मंदिर के महंत श्री बाबूगिरी महाराज जी के सानिध्य में आयोजन किया जाएगा और इस कथा को लेकर भी उम्मीद जताई जा रही है कि इस कथा में संतों और भक्तों का ” महाकुंभ ” लगेगा जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं.
आपको बता दें कि राजस्थान का भीलवाड़ा जिला जो कि धर्मनगरी के नाम से भी जाना जाता हैं और यह अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक स्थल और खनिज संसाधन के कारणों से बहुत ही प्रसिद्धि है. भीलवाड़ा राजस्थान संस्कृति का एक महत्वपूर्ण केंद्र है जहां कई लोक नृत्य, लोक संगीत और लोक कला रूप में प्रचलित हैं तो वहीं भीलवाड़ा में बनास, बेड़च और मेनाल नदियों का त्रिवेणी संगम हैं जो एक पवित्र स्थान के रूप में जाना जाता हैं.
जानते हैं भीलवाड़ा में होने वाली कथा के बारे में :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य में श्री शिवमहापुराण कथा का ऐतिहासिक और भक्तिमय आयोजन मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) में 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 को दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे के बीच किया जाएगा. यह कथा संकटमोचन हनुमान मंदिर के महंत बाबूगिरी महाराज जी के सानिध्य में किया जाएगा और उन्होंने इस भव्य आयोजन के बारे में बताया कि कथा के एक दिन पूर्व 07 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा चित्रकूट धाम से कथा स्थल तक निकाली जाएगी जिसमें सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया खासकर महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखा जाएगा इसके आगे महंत बाबूगिरी महाराज जी ने बताया कि बड़े – बड़े डोम और पंडाल बनाएं जाएंगे क्योंकि उम्मीद जताई जा रही है कि रोजाना 2 से 3 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है जिनके लिए व्यापक व्यवस्था किया जाएगा विशेषकर रोजाना विशाल भंडारे का आयोजन होगा और भीलवाड़ा रहवासियों को कथा के दौरान कथा श्रवण के साथ देश के प्रमुख संत, महात्माओं और महामंडलेश्वर के दर्शनों का भी लाभ मिलेगा.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 08 अप्रैल से 14 अप्रैल 2026 तक |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर, भीलवाड़ा (राजस्थान) में |
जानते हैं कथा स्थल कैसे पहुंचे :
कथा स्थल मेडिसिटी ग्राउंड, आजाद नगर भीलवाड़ा (राजस्थान) आप अपने सुविधानुसार पहुंच सकते हैं लेकिन अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन भीलवाड़ा जंक्शन पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 20 km है लेकिन अगर आप सड़कमार्ग से आ रहे हैं तो नजदीक बस स्टैंड भीलवाड़ा पड़ेगा और आपको भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से कथा स्थल के लिए आसानी से साधन मिल जाएगा.
तो चलिए इस भव्य श्री शिवमहापुराण कथा के धर्मोत्सव में शामिल होकर कथा को सफल और अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिसे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


