Vastu Tips for Kuber Dosh | वास्तु के अनुसार घर की हर एक दिशा का अपना महत्व होता हैं तो वहीं घर के हर दिशा के अपनी कुछ विशेषताएं और नियम होते हैं और ऐसे ही घर की एक दिशा होती हैं उत्तर दिशा, जिसको धन और समृद्धि के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है इसके अलावा इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का भंडार भी कहा जाता है यही कारण है कि इस दिशा में पूजा पाठ करने और पूजा स्थान बनाना सबसे शुभ माना गया हैं इसलिए नया घर बनाते समय या फिर किराए के घर में प्रवेश कर रहे हैं तो पूजा स्थान बनाने के लिए उत्तर दिशा को सबसे उचित और शुभ मानी गई है लेकिन उत्तर दिशा में कुछ ऐसी चीजों को रखा जाएं तो वो वास्तु दोष और कुबेर दोष का कारण बनती हैं जिससे कि घर में दरिद्रता और धन हानि के साथ कई तरह की परेशानियों से सामना करना पड़ सकता हैं.
जानते हैं भूलकर भी घर के उत्तर दिशा में इन चीजों की रखना अशुभ माना जाता है.
1) जूते – चप्पल :
जूते – चप्पल को घर की उत्तर दिशा में रखना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह दिशा कुबेर देवता का स्थान माना जाता है. इस दिशा में जूते – चप्पल को रखना कुबेर देव का अपमान होने के साथ ही नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता भी हैं जिससे धन हानि होने से यह समृद्धि में रुकावट डालती हैं इसलिए घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी जूते – चप्पल को ना रखना चाहिए और ना ही उतारना ही चाहिए.
2) पुरानी टूटी और अनुपयोग वस्तुएं :
घर की उत्तर दिशा कुबेर देव की दिशा कहलाती हैं और यह दिशा धन निवेश और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक होता हैं इसलिए इस दिशा में भूलकर भी पुरानी टूटी, कबाड़ और अनुपयोग वस्तुएं को नहीं रखना चाहिए क्योंकि घर की उत्तर दिशा में इन चीजों को रखने से वास्तु दोष बढ़ने के साथ ही कुबेर दोष उत्पन्न होता हैं जिससे कि आमदनी होने के बाद भी धन कभी टिकता नहीं है.
3) भारी वस्तुएं या भारी फर्नीचर :
वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में सकारात्मक ऊर्जा का भंडार होता है इसलिए इस दिशा में भूलकर भी भारी वस्तुएं या फिर भारी फर्नीचर को नहीं रखें क्योंकि भारी फर्नीचर को इस दिशा में रखने से ऊर्जा का संचार बाधित होता हैं जिससे घर में अशांति और आर्थिक तंगी बढ़ने के साथ ही धन हानि भी हो सकती हैं.
4) शौचालय या बाथरूम :
घर के उत्तर दिशा में शौचालय या बाथरूम को बनाने से सबसे बड़ा वास्तु दोष उत्पन्न होता है क्योंकि इस दिशा में शौचालय या फिर बाथरूम होने से घर में माता लक्ष्मी का वास नहीं होता जिससे कि घर में आर्थिक समस्याएं के साथ दरिद्रता आने लगती हैं.
5) डस्टबिन :
उत्तर दिशा में कचड़ा या फिर डस्टबिन को रखना अशुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा में डस्टबिन को रखने से कुबेर देव के नाराजगी का सामना करने के साथ ही धन हानि होने की संभावना हो सकती हैं इसलिए इस दिशा में साफ सफाई का विशेषतौर पर ध्यान रखना चाहिए जिससे कि कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सकें.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजन और दोस्तों के बीच करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे हैं madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) घर की उत्तर दिशा किसकी दिशा कहलाती हैं ?
धन और समृद्धि के देवता कुबेर.
2) घर के उत्तर दिशा में टूटी वस्तुएं को रखने से कौन सा दोष उत्पन्न होता है ?
कुबेर दोष.
3) घर में वास्तु दोष और कुबेर दोष उत्पन्न होने का क्या संकेत मिलता हैं ?
धन हानि और दरिद्रता.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.

