Vastu | शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व मां भगवती दुर्गा को समर्पित है और पंचाग के अनुसार शारदीय नवरात्रि की शुरुआत आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक होती हैं. नवरात्रि के नौ दिनों मां भगवती दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरी श्रद्धा भाव से व्रत, जप – तप से पूजा करने पर मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं तो वहीं घर की सकारात्मकता और समृद्धि में वृद्धि के लिए पूजा के साथ – साथ कुछ विशेष उपाय भी किए जाते है. वास्तु और शास्त्रों में ऐसे कुछ विशेष पौधें के बारे में बताएं गए हैं जिनको नवरात्रि में घर में लगाने से मां दुर्गा प्रसन्न होने के साथ ही धन – संपत्ति में वृद्धि होने के अलावा जीवन में सुख – शांति भी बनी रहती हैं.
जानते हैं उन पौधों को जिनको नवरात्रि में लगाना शुभ होता हैं :
1) तुलसी का पौधा :
हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत ही पवित्र माने जाने के साथ इसे धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप भी माना जाता है. नवरात्रि के पावन दिनों में घर के आंगन या बालकनी में तुलसी के पौधे को लगाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी के साथ – साथ दुर्गा मां की भी विशेष कृपा प्राप्त होने के साथ ही घर से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं और घर परिवार में सुख – समृद्धि का आगमन होता हैं तो वहीं तुलसी पौधें के समक्ष शाम के समय नियमित रूप से दीपक को जलाने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी प्राप्त होता हैं.
2) केले का पौधा :
धार्मिक मान्यता के अनुसार केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होने के साथ यह पौधा मां लक्ष्मी को भी प्रिय हैं. घर के आंगन या फिर घर के आसपास केले के पौधे को नवरात्रि में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है. मान्यता है कि इसको घर में लगाने से धन – धान्य में सदैव वृद्धि होती हैं, कभी भी धन की कमी नहीं होती हैं और वैवाहिक जीवन में सुख – शांति भी बनी रहती हैं तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में केले के पौधे की पूजा करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती हैं.
3) अपराजिता का पौधा :
अपराजिता पौधें को शंखपुष्पी के नाम से भी जाना जाता हैं और यह पौधा घर में सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इस पौधा को नवरात्रि में लगाना बहुत ही फलदायक माना जाता है ऐसी मान्यता है कि इस पौधें को नवरात्रि में लगाने से दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती है तो वहीं इस पौधें को घर में लगाने से घर के सदस्यों के बीच प्रेम – स्नेह बढ़ने के साथ ही मानसिक शांति भी बनी रहती हैं.
4) शमी का पौधा :
शमी का पौधा शनिदेव के साथ – साथ भगवान शिव और दुर्गा मां को भी बहुत ही प्रिय हैं. धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में इस पौधें को घर में लगाने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होने के साथ ही सभी संकट टलने के अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी बिगड़े काम भी बनने लगते हैं.
5) गुड़हल का पौधा :
गुड़हल का फूल मां भगवती दुर्गा को बहुत ही प्रिय हैं, विशेषकर लाल गुड़हल का फूल. मान्यता है कि नवरात्रि में गुडहल का पौधा को घर में लगाने से देवी मां बहुत ही प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करती है तो वहीं गुड़हल का पौधा को घर में लगाने से परिवारिक रिश्तों सौहार्द बढ़ने के साथ ही घर का वातावरण भी सकारात्मक बना रहता हैं.
6) हर श्रृंगार का पौधा :
हर श्रृंगार का पौधा, जिसे परिजात का पौधा कहा जाता है, साथ ही यह स्वर्ग का भी पौधा कहलाता है. शास्त्रों में नवरात्रि के दौरान इस पौधा को घर में लगाना बहुत फलदायक माना गया हैं ऐसी मान्यता है कि इस पौधें को घर में लगाने से मां लक्ष्मी और दुर्गा मां की कृपा प्राप्त होने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का हमेशा वास रहता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
शंखपुष्पी का पौधा किसका प्रतीक माना जाता है ?
सुख, शांति और समृद्धि का.
कौन सा पौधा शनिदेव, भगवान शिव और मां दुर्गा को प्रिय है ?
शमी का पौधा.
केले के पौधे में किस भगवान का वास होता है ?
भगवान विष्णु.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


