Sapne Mein Chand Dekhna | स्वप्न शास्त्र के अनुसार सोते समय देखे गए हर सपने का वास्तविक जीवन से कोई न कोई संबंध अवश्य होता है. सपनें में सांप, गाय या दूसरे जीव दिखाई देना असल जीवन में कोई न कोई संकेत देती हैं तो वहीं सपने में चांद को देखने का मतलब शुभ या अशुभ संकेत दोनों हो सकते हैं क्योंकि चांद को सपनें में देखना मन की स्थिति, भावनाओं और भविष्य से जुड़ी संभावनाओं का प्रतीक होता हैं लेकिन सपनें में चांद को देखने का मतलब इस बात पर निर्भर करता है कि चांद सपने में किस रूप में दिखाई दिया है.
सपनों में चांद को देखना क्या संकेत देता है :
1) सपनें में पूर्ण चांद को देखना :
सपनें में पूर्णिमा का पूर्ण चांद को देखना शुभ संकेत के साथ – साथ अच्छे दिन की शुरुआत का भी इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पूरा चांद देखना मनोकामनाएं पूर्ण होने के साथ धन – लाभ और परिवारिक सुख का भी संकेत देती हैं.
2) सपनें में आधा चांद को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनें में आधा चांद को देखना धनवर्षा होने का संकेत देती है कि नौकरी या फिर व्यापार में खूब तरक्की का संकेत देती हैं तो वहीं अगर बेरोजगार व्यक्ति ने सपनें में आधा चांद को देखा है तो इसका मतलब है कि उसको रोजगार की प्राप्ति हो सकती है इसके अलावा सपने में आधा चांद को देखना यात्रा के योग का भी संकेत देती हैं.
3) सपनें में टूटा हुआ चांद को देखना :
सपनें में टूटा हुआ चांद को देखना अशुभ संकेत माने जाने के साथ यह सपना पारिवारिक कलह – क्लेश और रिश्तों में कड़वाहट का प्रतीक माना जाता है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में टूटा हुआ चांद स्वास्थ्य बिगड़ने का संकेत देती है इसलिए इस तरह के सपने आने पर सोने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो जाएं और हो सकें तो खुद को बाद – विवाद से दूर रखें.
4) सपने में लाल चांद को देखना :
सपनें में लाल चांद को देखना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको कहीं से कोई अशुभ समाचार मिल सकता है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में लाल चांद को देखना धन हानि की ओर इशारा करने के साथ यह मानसिक तनाव की ओर इशारा करती है इसलिए इस प्रकार के सपने आने पर थोड़ा सतर्क हो जाएं विशेषकर धन निवेश को लेकर.
5) सपने में बादलों के बीच चांद को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बादलों के बीच चांद को देखना मन की उलझनों और कार्य में आ रही बाधा का प्रतीक माना जाता है इसलिए ऐसा सपना आने के पर जीवन में अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए.
6) सपनें में दो (2) चांद को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दो चांद को देखना इस ओर इशारा करता है कि आपको जीवन में भ्रम जैसे स्थिति बनी रहती है या फिर आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेकर दो अलग – अलग दिशाओं की ओर खींचे हुए रहते हैं.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
सपनें में टूटा हुआ चांद को देखना क्या संकेत देती हैं ?
पारिवारिक कलह – क्लेश और रिश्तों में कड़वाहट.
सपनें में आधा चांद को देखना क्या संकेत देता है ?
धनवर्षा का संकेत.
सपनों में पूर्ण चांद या पूर्णिमा का चांद देखना क्या संकेत देता है ?
मनोकामनाएं पूर्ण होने का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


