Dev Uthani Ekadashi Upay | हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व होता है, जो कि हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. इस एकादशी को विष्णु जागरण के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं और इसी दिन से सारे शुभ कार्य जैसे कि शादी – विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए व्यापार की शुरुआत होती हैं. मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा भाव से भगवान विष्णु की पूजा आराधना करने से इनकी असीम कृपा मिलने के साथ ही पापों से मुक्ति भी मिलती हैं तो वहीं इस दिन कुछ विशेष उपायों को करने से नौकरी और कारोबार में उन्नति मिलने के साथ ही जीवन में सुख – समृद्धि में वृद्धि भी होती हैं.
देवउठनी एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उपाय :
देवउठनी एकादशी के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नानादि करके भगवान विष्णु की विधिवत पूजा आराधना करें और एक पान के पत्ते पर “ॐ विष्णवे नमः” मंत्र को लिखकर भगवान विष्णु को चढ़ाकर दूसरे दिन इस पान के पत्ते को पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में या फिर धन रखने के स्थान पर रखें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती हैं.
2) कष्टों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
देवउठनी एकादशी की शाम को घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर दीपक जलाएं और मुख्य द्वार को खोलकर रखकर दूध में थोड़ा केसर मिलाकर भगवान विष्णु को स्नान कराएं और मध्य रात्रि में घर के ईशान कोण में तिल के दीपक जलाएं. मान्यता है कि इससे सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में धन का आगमन भी होता है.
3) धन और समृद्धि को प्राप्त करने के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि देवउठनी एकादशी की रात्रि में तुलसी पौधें के समक्ष लाल कपड़े की एक पोटली में दो लौंग, फिटकरी का टुकड़ा और कपूर को रखकर “जय तुलसी माता, जय लक्ष्मी माता” का मन ही मन स्मरण करने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है.
4) नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए उपाय :
नौकरी और कारोबार में उन्नति को प्राप्त करने के लिए देव उठनी एकादशी की शाम पूजा करने के बाद पीपल पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक बनाकर भगवान विष्णु के चरणों में ” ॐ नमो भगवते नारायणाय ” मंत्र का ग्यारह बार जाप करके अर्पित करके भगवान विष्णु को पीले रंग की मिठाई और केले का भोग लगाएं.
5) कन्या के विवाह में आ रही अड़चन को दूर करने के लिए उपाय :
मान्यता है कि देव उठनी एकादशी के दिन पांच तुलसी पत्ते पर हल्दी का टीका लगाकर भगवान विष्णु को अर्पित करने से कन्या के विवाह में आ रही अड़चन दूर होने के साथ ही कन्या को सुयोग्य वर की प्राप्ति होती हैं.
6) पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि देव उठनी एकादशी की शाम को किसी पवित्र नदी में स्नान करके पितरों को तर्पण करने और भगवान विष्णु के समक्ष विष्णु सहस्त्रनाम और श्रीमद्भागवत का पाठ करने से पितृ संतुष्ट होने से उनका आशीर्वाद भी मिलता हैं तो वहीं इस उपाय से कुंडली में मौजूद दोषों से मुक्ति भी मिलती हैं.
उम्मीद है कि आपको देव उठनी एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
किस एकादशी को विष्णु जागरण कहा जाता है ?
देवउठनी एकादशी.
देवउठनी एकादशी कब मनाई जाती है ?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि.
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ विष्णवे नमः
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

