Papankusha Ekadashi Ke Upay | हिंदू पंचाग के अनुसार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को पापांकुशा एकादशी मनाई जाती हैं और यह एकादशी भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का शुभ दिन माना जाता है क्योंकि इस दिन किए गए व्रत, पूजा और दान – पुण्य करने से पापों का नाश होने के साथ जीवन में सुख – समृद्धि की प्राप्ति के अलावा भाग्योदय होती है. कहा जाता है कि पापांकुशा एकादशी के पावन दिन कुछ विशेष शक्तिशाली उपाय को करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होने के साथ ही जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं.
पापांकुशा एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय :
अगर जीवन में धन की तंगी चल रही हो या फिर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं तो पापांकुशा एकादशी की शाम के समय गाय के घी का दीपक घर की उत्तर – पूर्व दिशा में जलाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन की तंगी दूर होने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत होने लगती है.
2) व्यवसाय या कारोबार में उन्नति के लिए उपाय :
कारोबार में लगातार धन की हानि हो रही या घाटा हो रहा हो तो पापांकुशा एकादशी के दिन एक लोटे में जल भरकर भगवान विष्णु के मंदिर जाकर विधिवत् पूजा करें और इस जल से भरे लोटे को दुकान या ऑफिस में मुख्य द्वार में रखें लेकिन ध्यान रखें कि इस जल से भरे लोटे को पूरे 43 दिनों तक रखें और इसके बाद हटा दें. माना गया है कि इस उपाय को करने से व्यवसाय या कारोबार में धीरे-धीरे मुनाफा होने लगता है.
3) धन-धान्य में वृद्धि करने के लिए उपाय :
पापंकुशा एकादशी की शाम को तुलसी के समक्ष घी के दीपक जलाकर तुलसी मंत्र ” ॐ श्री तुलस्यै नमः “ का ग्यारह (11) बार जाप करके तुलसी पौधें की ग्यारह (11) बार परिक्रमा करके किसी मंदिर में घी या फिर तिल के तेल का दीपक का दान करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन – धान्य में वृद्धि होने के साथ ही भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होने के अलावा स्वास्थ्य समस्याओं से भी मुक्ति मिलती हैं.
4) दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए उपाय :
वैवाहिक जीवन में अक्सर समस्याएं आती हो जिससे कि घर में कलह – क्लेश का मौहाल बनने लगे तो इस समस्याएं से मुक्ति पाने के लिए पापांकुशा एकादशी के दिन एक लोटे में एक सिक्का और थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे पानी से भर दें और फिर इसे पति – पत्नी अपने सिर के ऊपर से सात (7) बार उतारकर बहते नदी में प्रवाहित कर दें.
5) भाग्य को प्रबल करने के लिए उपाय :
भाग्य को प्रबल करने और समाज में मान-सम्मान को बढ़ाने के लिए इस पावन दिन किसी जरूरतमंद को सात्विक भोजन जैसे खिचड़ी, पूड़ी-सब्जी और मिठाई के साथ स्वच्छ वस्त्र को दान करें और अगर संभव हो तो किसी मंदिर में भक्ति भाव सेअन्न दान करें और भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना करें.
6) ग्रहों के दोषों से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
पापांकुशा एकादशी के पावन दिन स्नानादि करके एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान विष्णु की मूर्ति या फिर तस्वीर को स्थापित करकी घी के दीपक को जलाकर भगवान को चंदन, पुष्प, तुलसी दल को अर्पित करें और खीर या मिश्री का भोग लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें और संभव हो सकें तो ” ॐ नमो भगवते वासुदेवाय ” मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इससे सभी ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलने के साथ ही मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता भी मिलती हैं.
उम्मीद है कि आपको पापांकुशा एकादशी के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य एकादशी उपायों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
पापांकुशा एकादशी कब मनाई जाती है ?
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि.
पापांकुशा एकादशी के दिन तुलसी किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ श्री तुलस्यै नमः
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


