Sapne Mein Enemy Ko Dekhna | जब व्यक्ति नींद में होता हैं तो दिमाग की सबसे गहरी परतें सक्रिय हो जाती हैं जिससे कि सपनों का जन्म होता हैं और ऐसे में कभी कभी रात को सोते समय कुछ ऐसे सपने आते हैं जैसे कि उनके सामने शत्रु या दुश्मन खड़ा हो. सपने में शत्रु को देखना किसी को पसंद नहीं होता हैं लेकिन सपने में शत्रु को देखना अवचेतन मन का सीधा इशारा हो या सपने में शत्रु को देखना किसी अधूरे संघर्ष, दबे हुए नाराजगी या फिर आने वाले भविष्य के किसी संघर्ष की ओर इशारा करती हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में शत्रु को देखने का अपना विशेष महत्व होता हैं और शत्रु को सपनें में देखना शुभ हो सकता हैं या फिर अशुभ भी हो सकता हैं.
जानें स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शत्रु को देखना क्या संकेत देती है :
1) सपनें में शत्रु (दुश्मन) को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शत्रु या फिर दुश्मन को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है. सपनें में शत्रु को देखना सकारात्मक ऊर्जा, धन लाभ और उन्नति का प्रतीक होने के साथ ही इस तरह के सपने यह भी संकेत देती है कि पुरानी दुश्मनी अब शांति की ओर बढ़ने के साथ ही यह किसी अनसुलझी समस्या का समाधान का प्रतीक भी हो सकता हैं.
2) सपनें में शत्रु के द्वारा रास्ते को रोकते देखना :
सपनें में अगर कोई शत्रु आपका रास्ता रोकता हुआ दिखाई दे तो यह सपना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपका कोई अधूरा कार्य जो काफी समय से अटका हुआ है बिना किसी विघ्न – बाधा के पूर्ण हो जायेंगे तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में रास्ता रोकते शत्रु को देखना इस ओर इशारा करती है कि आपको किसी सरकारी काम में सफलता मिल सकती हैं.
3) सपनें में शत्रु से आमना – सामना होते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शत्रु से आमने – सामने होते हुए देखना एक चेतावनी का संकेत देती है कि आने वाले समय में चुनौतियों, मानसिक तनाव या फिर किसी पुरानी अनसुलझी समस्या के आने का संकेत देती है इसके अलावा सपने में शत्रु से आमने – सामने होना इस ओर इशारा करती है कि आप खुद को अपनी समस्याओं को हल करने के लिए मानसिक रूप से तैयार कर रहे हैं.
4) सपनें में खुद को शत्रु से लड़ते हुए देखना :
सपने में खुद को शत्रु से लड़ते हुए देखना या फिर शत्रु को हराते हुए देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार शुभ संकेत माना जाता है कि आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के साथ आपको आने वाले भविष्य में धन लाभ और कार्यक्षेत्र में मान – सम्मान में वृद्धि होगी और इसके अलावा इस समय आपको चारों ओर खुशियां ही खुशियां मिलेगी.
5) सपनें में पुराने शत्रु को देखना :
सपनें में पुराने शत्रु को देखना जीवन में छिपे हुए भय का संकेत देने के साथ अधूरी समस्याओं और दबी हुई भावनाओं का संकेत देती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पुराने शत्रु को देखना मानसिक शांति के साथ सकारात्मक संकेत होने के अलावा यह सपना अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की ओर का प्रतीक होता हैं.
6) सपनें में शत्रु से अपमानित होते देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शत्रु से अपमानित होते देखना या फिर शत्रु के द्वारा ताने मारते हुए देखना मानसिक अशांति और अंदरूनी संघर्ष का प्रतीक होने के साथ यह आने वाली चुनौतियों की चेतावनी का संकेत भी देती हैं इसके अलावा इस तरह के सपने का अर्थ है कि आप अंदर ही अंदर किसी अनसुलझे संघर्ष से परेशान हैं.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपने में शत्रु से लड़ते हुए देखना क्या संकेत देती है ?
भविष्य में धन लाभ और शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति.
2) सपने में शत्रु को रास्ते रोकते हुए देखना क्या संकेत देती है ?
अधूरा कार्य बिना किसी विध्न बाधा के पूर्ण होने का.
3) सपने में शत्रु से आमने सामने होते हुए देखना क्या संकेत देती है ?
चेतावनी का संकेत.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


