Vastu | वास्तु शास्त्र में घर के मुख्य द्वार को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया हैं जिसको सही दिशा और सही जगह पर बनाना आवश्यक होता हैं. मान्यता है कि घर के इसी जगह से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करने के साथ ही इसी द्वार से धन की देवी मां लक्ष्मी का घर में आगमन भी होता है जो कि सुख – समृद्धि का प्रतीक होता हैं. वास्तु के नियमानुसार घर बनवाते समय घर के मुख्य द्वार से जुड़े नियमों के ध्यान रखना चाहिए जिससे कि किसी भी तरह के वास्तु दोष पैदा न हो सकें और ना ही घर में रहने वाले सदस्यों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़े. कहा जाता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों का होना बहुत ही अशुभ होने के साथ ही यह चीजें घर के मौहाल और परिवार के सदस्यों पर असर डालती हैं इसलिए हो सकें तो घर के मुख्य द्वार के सामने कुछ चीजों को नहीं होना चाहिए.
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने किन चीजों को नहीं होना चाहिए :
1) गड्ढा या फिर कुआं :
वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने गड्ढा या फिर कुआं नहीं होना चाहिए. मान्यता है कि घर के मुख्य द्वार के सामने इन चीजों को होने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं.
2) कीचड़ :
वास्तु में घर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ का होना अशुभ माना जाता है और ऐसी मान्यता है कि मुख्य द्वार के सामने पानी का जमा होना या फिर कीचड़ का होना नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होने के साथ ही यह शोक जैसा माहौल को बनाता हैं.
3) खंभा :
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने खंभा को होना अशुभ होता है. मान्यता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा रुकने के साथ ही इसका असर घर के सदस्यों की मानसिक तनाव पर पड़ता हैं विशेषकर इसका असर घर की महिलाओं के स्वास्थ्य पर डाल सकता हैं जैसे कि उनका बार – बार बीमार होना.
4) मंदिर :
वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने मंदिर नहीं होना चाहिए. मान्यता हैं कि इससे घर के सदस्यों को मानसिक तनाव जैसी परेशानियों का सामना करने के साथ ही यह गृहस्थ जीवन का संतुलन भी बिगाड़ सकती है.
5) सीढ़ियां :
वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने सीढ़ियां नहीं होना चाहिए. मान्यता है कि यह शुभ नहीं होता है क्योंकि इससे घर की सकारात्मक ऊर्जा का संचार रुकने के साथ ही घर में नकारात्मकता बढ़ने से घर में रहने वाले सदस्यों में मन मुटाव और लड़ाई – झगड़े भी हो सकते हैं.
6) नाला :
वास्तु के नियमानुसार घर के मुख्य द्वार के सामने नाला का होना अशुभ माना जाता है क्योंकि इससे घर की आर्थिक स्थिति में नुकसान होने के साथ ही खर्चों में वृद्धि होती हैं जिसका असर आमदनी पर पड़ता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) घर के मुख्य द्वार के सामने कीचड़ को होने से क्या होता हैं ?
नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी.
2) घर के मुख्य द्वार के सामने मंदिर का होना क्या दर्शाता हैं ?
गृहस्थ जीवन में संतुलन का बिगड़ना.
3) घर के मुख्य द्वार के सामने नाला को होने से क्या होता हैं ?
खर्चों में वृद्धि.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


