Akshaya Tritiya Day Upay | हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व अक्षय तृतीया हैं जो कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है. अक्षय तृतीया एक ऐसी तिथि होती हैं जब कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है क्योंकि अक्षय यानि कि ” जो कभी भी नष्ट नहीं हो ” और तृतीया यानि कि ” तीसरी तिथि “. मान्यता है कि इस दिन जो भी कार्य किए जाते हैं उसमें अक्षय वृद्धि होती हैं यही कारण है कि इस दिन किए गए पुण्य कर्म, दान, जप और पूजा का विशेष महत्व होता हैं तो वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने और कुछ विशेष उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं जिससे कि धन में वृद्धि होने से जीवन धन – धान्य से भर जाता हैं.
जानते हैं अक्षय तृतीया के दिन किए गए अचूक उपायों को :
1) धन में वृद्धि के लिए उपाय :
अक्षय तृतीया के दिन धन, समृद्धि और सौभाग्य में बढ़ोत्तरी के लिए सात पीले कौड़ियों को एक पीले कपड़े में बांधकर मां लक्ष्मी के समक्ष रखने के साथ ही उस पर हल्दी, पुष्प और अक्षत को अर्पित करें और फिर “ॐ श्री महालक्ष्मयै नमः” मंत्र का 108 बार जाप करने के पश्चात् इन कौड़ियों को धन के स्थान या फिर तिजोरी में रख दें मान्यता है कि इससे धन में वृद्धि होने लगती हैं जिससे कि आर्थिक स्थिति मजबूत बनती हैं.
2) परिवार के सदस्यों की तरक्की के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यतानुसार शंख को मां लक्ष्मी का भाई माना जाता है क्योंकि शंख की उत्पत्ति भी मां लक्ष्मी के साथ ही समुद्र मंथन के दौरान हुई थी यही कारण है कि मां लक्ष्मी को शंख अति प्रिय हैं. अक्षय तृतीया के रात में एक छोटा सा शंख को तिजोरी में रख दें मान्यता है कि इस उपाय को करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती हैं जिससे कि परिवार की सदस्यों की तरक्की होती हैं.
3) मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उपाय :
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अक्षय तृतीया की शाम को घर के मंदिर, तिजोरी और घर के मुख्य द्वार पर शुद्ध घी के दीपक को जलाएं लेकिन दीपक जलाते समय मां लक्ष्मी का ध्यान करें, कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलने के साथ ही जीवन में सुख – संपन्नता बनी रहती हैं.
4) सुख – समृद्धि में बढ़ोतरी के लिए उपाय :
शास्त्रों के अनुसार घर में सुख – समृद्धि और खुशहाली लाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन को बहुत ही शुभ माना जाता है इसलिए हो सकें तो इस दिन चांदी के सिक्का को घर में लाकर उसे अक्षय तृतीया की रात्रि में तिजोरी में रख दें. माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि में बढ़ोतरी होने का योग बनता हैं.
5) मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उपाय :
अक्षय तृतीया के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजन करें और गुलाब के पुष्प को अर्पित करें, हो सकें इस दिन गुलाबी रंग के वस्त्र को धारण करें क्योंकि गुलाबी रंग मां लक्ष्मी को अतिप्रिय है इसके साथ ही पूजा के दौरान “ॐ श्रीं श्रीये नमः” मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी के इस बीज मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी अति शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं.
उम्मीद है कि आपको अक्षय तृतीया के दिन किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पंचाग के अनुसार अक्षय तृतीया कब मनाई जाती हैं ?
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि.
2) अक्षय तृतीया में अक्षय का अर्थ क्या है ?
कभी भी नष्ट न होना वाला.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


