Vidur Niti | हिंदू धर्म ग्रंथों में महाभारत का विशेष स्थान है और इस ग्रंथ के प्रमुख पात्र में एक थे महात्मा विदुर जो कि महान विद्वान होने के साथ यह ज्ञान, नीति और बुद्धिमत्ता के प्रतीक भी थे. महात्मा विदुर ने विदुर नीति के माध्यम से जीवन से जुड़े हर पहलू के बारे में बताने के साथ ऐसे सिद्धांत को भी बताया गया जो मनुष्य के जीवन में सफलता, समृद्धि और शांति के रास्ते को भी मजबूत करता हैं. विदुर नीति मनुष्य को सही और गलत का बोध कराने के साथ जीवन में सही निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित कराती हैं तो वहीं विदुर नीति के अनुसार कुछ विशेष सिद्धांत को जीवन में अपनाने से जीवन में सफलता को प्राप्त किया जा सकता हैं.
विदुर नीति के अनुसार जीवन में सफलता को पाने के लिए अपनाएं इन सिद्धांत को :
1) क्रोध पर काबू रखना :
क्रोध एक ऐसा अवगुण है जो अच्छे से अच्छे संबंध को खत्म कर सकता है तो वहीं विदुर नीति के अनुसार क्रोध पर काबू रखना समझदार मनुष्य की पहचान है क्योंकि क्रोध से बुद्धि का विनाश होता है और यही सफलता के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट है.
2) धैर्य और संयम को बनाए रखना :
विदुर नीति के अनुसार सफलता का प्रमुख कारक धैर्य होता है क्योंकि धैर्य के बिना कोई भी बड़ा कार्य नहीं किया जा सकता है तो वहीं संयमित व्यवहार और धैर्य से ही मनुष्य विपरीत परिस्थितियों में सही निर्णय को ले सकता हैं.
3) धर्म का पालन करना :
विदुर नीति के अनुसार धर्म के रास्ते पर चलना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि धर्म का पालन न सिर्फ व्यक्तिगत विकास के लिए होता हैं बल्कि यह सामाजिक उन्नति के लिए भी आवश्यक है लेकिन धर्म का अर्थ केवल धार्मिक अनुष्ठानों ही नहीं बल्कि सही व्यवहार और नैतिकता से है.
4) ज्ञान को अर्जित करना :
विदुर नीति में कहा गया है कि ज्ञान ही सफलता की कुंजी है क्योंकि ज्ञानवान मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी समाधान निकाल ही लेता है तो वहीं ज्ञान को अर्जित करके मनुष्य आत्मनिर्भर और समझदार बनता हैं.
5) सही मित्र का चुनाव करना :
विदुर नीति के अनुसार बुरे मित्र का जीवन में होना विनाश का कारण बनती है इसलिए जीवन में सच्चे और ईमानदार मित्र का होना बहुत आवश्यक है क्योंकि सच्चा मित्र न सिर्फ विकट परिस्थिति में सहारा देता है बल्कि सही मार्गदर्शन भी देता हैं.
उम्मीद है कि आपको विदुर नीति से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही विदुर नीति से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
विदुर नीति किनके द्वारा रचित किया गया है ?
महात्मा विदुर.
महात्मा विदुर किस राज्य के महामंत्री थे ?
हस्तिनापुर.
विदुर नीति के अनुसार कौन सा अवगुन अच्छे संबंध को खत्म कर सकता है ?
क्रोध.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


