Vastu | वास्तु शास्त्र में किचन और चूल्हे का विशेष महत्व होता है और यह अग्नि तत्व का प्रतीक होने के साथ ही यही से घर में रहने वाले सदस्यों को भोजन और ऊर्जा प्राप्त होती हैं इसलिए किचन में रखे गए गैस चूल्हे की दिशा बहुत ही महत्वपूर्ण होती हैं क्योंकि किचन में गैस चूल्हा की सही दिशा घर में सुख – समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है तो वहीं गलत दिशा में गैस चूल्हा को रखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिसका प्रभाव पारिवारिक वातावरण, स्वास्थ्य और मानसिक शांति पर पड़ता हैं.
जानते हैं किचन में गैस चूल्हा को रखने की सही दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस चूल्हा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है इसलिए गैस चूल्हे को किचन की दक्षिण – पूर्व दिशा में रखना चाहिए मान्यता है कि दक्षिण – पूर्व दिशा यानि कि आग्नेय कोण अग्नि देवता का प्रतीक होता हैं और ऐसे में इस दिशा में गैस चूल्हे को रखना अत्यंत शुभ माना गया हैं क्योंकि इससे किचन में संतुलन बना रहने के साथ घर में सुख – समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता हैं.
जानते हैं किचन में गैस चूल्हा को रखने की गलत दिशा :
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में गैस चूल्हे को दक्षिण – पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा राहु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता हैं. पश्चिम दिशा या फिर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके खाना बनाना अशुभ माना जाता है और इस दिशा में गैस चूल्हा को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने से परिवार में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार गैस चूल्हे को किचन की उत्तर – पूर्व दिशा यानि कि ईशान कोण में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा देवी – देवताओं का प्रतीक होता हैं और मान्यता है कि इस दिशा में चूल्हे को रखने से पूजा – पाठ में रुकावट आने से घर की शांति भंग होती हैं.
वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में गैस चूल्हे को भूलकर भी उत्तर दिशा में नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह दिशा धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसे में इस दिशा में गैस चूल्हे को रखने से यह घर में धन – संपत्ति की वृद्धि होने में बाधा डाल सकती हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) किचन में खाना बनाते समय व्यक्ति का मुंह किस दिशा में होना शुभ होता हैं ?
पूर्व दिशा
2) किचन में गैस चूल्हा को किस दिशा में रखना शुभ होता हैं ?
दक्षिण – पूर्व दिशा.
3) दक्षिण – पूर्व दिशा किस देवता का प्रतीक होता हैं ?
अग्नि देवता.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.

