Parivartini Ekadashi Upay | हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को परिवर्तिनी एकादशी मनाई जाती है, जिसे पद्मा एकादशी भी कहते हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस एकादशी में भगवान विष्णु शयन शैय्या पर सोते समय करवट लेते हैं इसलिए इस एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता हैं और इस एकादशी में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा आराधना किया जाता है. परिवर्तिनी एकादशी के पावन दिन धन प्राप्ति के कुछ विशेष उपायों को करने से धन लाभ होने के साथ ही जीवन में नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलने के साथ ही धन – धान्य में वृद्धि भी होती हैं.
परिवर्तिनी एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) धन-धान्य में वृद्धि करने के उपाय :
परिवर्तिनी एकादशी के दिन शाम सूर्यास्त के बाद भगवान विष्णु के मंदिर में जाएं और इनको एक नारियल के साथ सवा सौ ग्राम बादाम को चढ़ाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है जिससे कि घर में धन – धान्य में वृद्धि होने के साथ आर्थिक समृद्धि में भी बढ़ोतरी होती हैं.
2) कार्यों में सफलता प्राप्त करने के उपाय :
सभी कार्यों में सफलता प्राप्त करने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन स्नानादि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधिवत पूजा आराधना करके केले के पेड़ में जल अर्पित करके उसको प्रणाम करें. माना जाता है कि इस उपाय को करने से नौकरी और कारोबार में सफलता मिलती है.
3) भाग्य वृद्धि करने के उपाय :
परिवर्तिनी एकादशी के दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करें. माना जाता है कि इससे साधक के सभी कष्ट दूर होने के साथ भाग्य में वृद्धि होने के अलावा कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होने लगती हैं.
4) ग्रहदशा में सुधार करने के उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि पीपल वृक्ष पर भगवान विष्णु का वास होता है यही कारण है कि परिवर्तिनी एकादशी के दिन पीपल वृक्ष की पूजा करना शुभ माना जाता है इसके लिए सुबह के समय पीपल वृक्ष की जड़ में जल और दूध की अर्पित करें और शाम के समय इसी वृक्ष की जड़ में सरसों तेल के दीपक को जलाएं. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के साथ ही ग्रहदशा में सुधार भी होता हैं.
5) आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपाय :
परिवर्तिनी एकादशी के दिन गाय को जौ की रोटी पर थोड़ा मीठा दही रखकर खिलाएं, लेकिन अगर जौ का आटा न मिलें तो गेहूं के आटे की रोटी पर भी मीठा दही गाय को खिलाएं. मान्यता है कि इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ ही धन-संपत्ति में वृद्धि भी होती है.
6) पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति पाने के उपाय :
पारिवारिक परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान एक मिट्टी के बर्तन पर हल्दी का टीका लगाएं और इसमें मूंग को भरकर एकादशी के पूरा दिन पूजा स्थल पर रहने दें और अगले दिन इस मूँग से जुड़े बर्तन को किसी ब्राह्मण को दान कर दें.
उम्मीद है कि आपको परिवर्तिनी एकादशी के उपाय से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य एकादशी के उपायों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
किस एकादशी में भगवान विष्णु शयन शैय्या पर सोते हुए करवट लेते हैं ?
परिवर्तिनी एकादशी.
पंचांग के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी कब मनाई जाती है ?
भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि.
परिवर्तिनी एकादशी को और किस नाम से जाना जाता हैं ?
पद्मा एकादशी.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


