Pradeep Mishra | उत्तर प्रदेश की पवित्र भूमि गोरखपुर में गूंजने वाली है पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण जी का भव्य और दिव्य आयोजन 14 दिसंबर से 20 दिसंबर 2026 को. इस कथा को सफल बनाने के लिए आयोजक और समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है क्योंकि इस कथा को लेकर उम्मीद जताई जा रही है कि इस कथा में केवल राज्य ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी शिव भक्तों का जनसैलाब उमड़ेगी.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का गोरखपुर अपनी धार्मिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक खूबियों के साथ – साथ यह गोरखनाथ पीठ के लिए भी जाना जाता हैं जो कि बाबा गोरखनाथ की तपस्थली है इसके अलावा यहां बहुत ही प्रसिद्ध शिव मंदिर है जिनमें मानसरोवर मंदिर, झारखंडी महादेव, राजघाट जैसे प्राचीन शिव मंदिर है और यह सभी शिव मंदिर सरोवर और नदी तट की पवित्रता से लेकर स्वयंभू शिवलिंग के साथ यह सभी चमत्कारिक हैं जिनके ऊपर जलाभिषेक और पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
जानते हैं गोरखपुर में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य और मुखारविंद से सात दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन 14 दिसंबर 2026 से लेकर 20 दिसंबर 2026 को सिद्ध पीठ, मदरिया मंदिर प्रांगण गोरखपुर में दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे तक किया जाएगा. गोरखपुर की यह ऐतिहासिक कथा मंदिर के पीठाधीश्वर सांकेतवासी डॉ. रामजी दास महाराज के सानिध्य में होगी जिनमें कथा के प्रतिदिन महारुद्रा अभिषेक, शिव पूजन और भजन कीर्तन जैसे आयोजन होंगे. इस कथा के बारे में आयोजक ने बताया कि कथा से एक दिन पहले यानि कि 13 दिसंबर को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें महिला श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा को लेकर विशेष व्यवस्था किया गया इसके अलावा शिव भक्तों के लिए बेहतर व्यवस्था किया गया है जैसे कि उनके रहने और खाने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध रहेगी जिससे कि किसी भी शिव भक्तों को किसी भी तरह की समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ें.
जानते हैं कि कथा स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल सिद्ध पीठ, मदरिया मंदिर प्रांगण, गोरखपुर अपनी सुविधानुसार वाहन से पहुंच सकते हैं, अगर आप वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको गोरखपुर एयरपोर्ट आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी 73 km की है तो वहीं रेलमार्ग से आना चाहते है तो आपको गोरखपुर जंक्शन आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी 60 km है लेकिन अगर आप सड़कमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको गोरखपुर बस स्टैंड आना होगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 62 km की दूरी है और आपको इन सभी जगहों से कथा स्थल आने के लिए आसानी से ऑटो और ई रिक्शा मिल जाएगा.
आइए हम सभी इस भव्य कथा में शामिल होकर और गोरखनाथ पीठ के दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं।
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बनाएं एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


