Kartik Purnima Upay | हिंदू धर्म में हर एक पूर्णिमा का महत्व होता है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है. मान्यता है कि इस दिन किसी पवित्र नदी में स्नान दान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है तो वहीं इस पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष कार्यों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर जातक के जीवन में धन – धान्य में वृद्धि करती हैं जिससे कि जीवन में सुख – शांति और समृद्धि बनी रहने से जीवन में किसी भी तरह का कोई संकट नहीं आता हैं. कहा जाता है कि अगर कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो घर में धन – धान्य में वृद्धि होती है जिससे कि जीवन में आर्थिक तंगी का सामना करना नहीं पड़ता है.
जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों को :
1) धन में वृद्धि करने के लिए उपाय :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियों को अर्पित करें और कमल के फूल को चढ़ाकर विधिवत् पूजन करें और फिर अगले दिन इन कौड़ियों को तिजोरी या फिर धन के स्थान पर रख दें. मान्यता है कि इस उपाय से घर में धन में वृद्धि होने लगती है.
2) कार्यों में सफलता के लिए उपाय :
हर कार्य में सफलता और हर जगह विजय की प्राप्ति के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन सवा किलो चावल खरीदकर इसकी शिव मंदिर में विधिवत् पूजा करें और इन चावलों को जितना दोनों हाथों में आये लेकर शिवलिंग पर अर्पित करें और बाकी बचे हुए चावल को किसी जरूरतमंद को दान कर दें.
3) मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय :
कार्तिक पूर्णिमा के दिन जल में थोड़ा दूध मिलाकर पीपल वृक्ष की जड़ में अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने के अलावा इससे कर्ज से मुक्ति भी मिलती हैं.
4) घर में सुख-शांति को लाने के लिए उपाय :
कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी पौधें को गंगाजल से स्नान करके उनको घी के दीपक को जलाकर उनको लाल या पीले रंग के पुष्प को अर्पित करें और ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे घर से नकारात्मकता दूर होने के साथ ही घर में सुख-शांति का आगमन होता है.
5) कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन चंद्रमा की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है और ऐसी मान्यता है कि इस दिन रात्रि में चंद्रमा को चांदी या फिर तांबे के लोटे में दूध, जल, शक्कर और सफेद फूल को डालकर अर्ध्य देने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती हैं.
6) आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए उपाय :
आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और धन लाभ के लिए कार्तिक पूर्णिमा के दिन दूध से बनी खीर का भोग मां लक्ष्मी को लगाएं.
7) नौकरी और कारोबार में उन्नति के लिए उपाय :
कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन मां लक्ष्मी को मखाने या फिर चावल के खीर का भोग लगाएं और श्री सूक्त पाठ करके मां लक्ष्मी की आरती उतारें. मान्यता है कि इस उपाय से नौकरी और कारोबार में उन्नति मिलती है.
उम्मीद है कि आपको कार्तिक पूर्णिमा के दिन किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
कार्तिक पूर्णिमा के दिन किस देवी मां की पूजा की जाती है ?
मां लक्ष्मी.
कार्तिक पूर्णिमा के दिन धन लाभ के लिए मां लक्ष्मी को किसका भोग लगाएं?
चावल की खीर.
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए किस वृक्ष की पूजा करनी चाहिए ?
पीपल वृक्ष.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


