Sawan Upay | हिंदू पंचाग में सावन का महीना पांचवां महीना होता है और इस महीना का हर एक दिन भगवान शिव को समर्पित होता हैं. धार्मिक मान्यता हैं कि इस महीने में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सुख – सौभाग्य, धन – संपदा मिलने के साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं. सावन महीने में भगवान शिव की पूजा करने के साथ ही कुछ विशेष उपायों को किया जाए तो भगवान शिव की प्रसन्नता प्राप्त होने के साथ ही जीवन के सभी संकट दूर होने के अलावा मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती हैं.
जानते हैं सावन महीने में किए गए विशेष उपायों को :
1) भगवान शिव की प्रसन्नता के उपाय :
सावन सोमवार के दिन बेलपत्र पर चंदन का टीका लगाएं और चावल के एक दाने के साथ इनको शिवलिंग पर अर्पित करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव बहुत जल्द प्रसन्न होने के साथ ही सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण करते हैं.
2) कर्ज से मुक्ति पाने के उपाय :
सावन सोमवार के दिन एक लोटे में जल में अक्षत को डालकर उसमें पिसी हुई हल्दी को मिलाएं और इस जल को बड़ वृक्ष के नीचे बटुकेश्वर महादेव का नाम लेकर कर्ज से मुक्ति पाने की कामना करते हुए बड़ वृक्ष की जड़ में अर्पित कर दें मान्यता है कि अगर इस उपाय को दो या तीन सावन सोमवार पर एक जगह पर करने से कर्ज से मुक्ति मिलती हैं.
3) कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के उपाय :
अगर कार्य में बार – बार बाधाएं आ रही हो, बहुत कोशिश करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है तो सावन में एक लोटे में जल में थोड़ा सा लाल चंदन डालें और इस जल को बेलपत्र वृक्ष की जड़ में अर्पित करें मान्यता है कि इससे लाभ मिलने के साथ ही कार्य में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.
4) पितृ दोष से मुक्ति पाने के उपाय :
सावन महीने में तिथि विशेष में पितृ तर्पण करके जरूरतमंद और ब्राह्मणों को भोजन कराने के साथ दान भी करें मान्यता है कि ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न – धन की कमी नहीं होने के साथ ही पितरों की आत्मा को शांति मिलती हैं और पितृ दोषों से भी मुक्ति मिलती हैं.
5) रोग मुक्ति पाने के उपाय :
बेहतर स्वास्थ्य और निरोगी काया को पाने के लिए सावन महीने के हर दिन जल में गाय के कच्चे दूध के साथ काले तिल को मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करके रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जप करें. माना जाता है कि इससे बीमारियों का नाश होता हैं.
6) आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने के उपाय :
सावन महीने में स्नान करके साफ स्वच्छ वस्त्र को धारण करके शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और सफेद शक्कर यानि कि पंचामृत से अभिषेक करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में धन लाभ के योग भी बनने लगते है.
7) मनचाहे वर को प्राप्त करने के उपाय :
मनचाहे और योग्य वर को प्राप्त करने के लिए सावन सोमवार के दिन स्नान करने के पानी में गंगाजल को मिलाकर स्नान करें और शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर गाय के कच्चे दूध से अभिषेक करके भगवान शिव को सफ़ेद पुष्प, बेलपत्र और अक्षत करके “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जाप करें और मन में योग्य वर की प्राप्ति की कामना करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती हैं.
उम्मीद है कि आपको सावन महीने में किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सावन का महीना किस भगवान को समर्पित होता हैं ?
भगवान शिव.
2) सावन महीने में शिवलिंग पर किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए ?
दूध, दही, घी, मधु और सफेद शक्कर.
3) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए किस नाम का स्मरण करना चाहिए ?
बटुकेश्वर महादेव.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


