Vastu | वास्तु शास्त्र में किचन को घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया हैं और फ्रिज किचन का सबसे अहम हिस्सा होता हैं तो वहीं वास्तु शास्त्र में फ्रिज को रखने के कई नियम को बताएं गए हैं जिसका पालन करना आवश्यक होने के साथ ही शुभ भी माना जाता है लेकिन इसके ऊपर कुछ चीजों को रखना अशुभ माना जाता है जिससे कि घर की सकारात्मकता और घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता हैं. मान्यता है कि फ्रिज के ऊपर रखी गलत चीजें न केवल सुख – समृद्धि को नुकसान पहुंचाती हैं बल्कि आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव का भी कारण बन सकती हैं.
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार फ्रिज के ऊपर किन चीजों को रखना अशुभ होता हैं :
1) दवाइयां :
वास्तु शास्त्र के नियमानुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का अधिक मात्रा में संचार होने लगता हैं जिसका असर घर में रहने वाले सदस्यों पर पड़ता हैं. मान्यता है कि फ्रिज के ऊपर दवाइयों को रखने से घर में बीमारी का वास होने से तरक्की में बाधक होती हैं इसके अलावा यह घर के सदस्यों को भी परेशानी में डाल सकता हैं.
2) फिश एक्वेरियम :
वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्रीज अग्नि तत्व का प्रतीक होता है और ऐसे में जल तत्व से जुड़ी चीजें जैसे कि फिश एक्वेरियम को फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि इससे घर के सदस्यों के बीच कलह – क्लेश होने के साथ ही धन का अभाव भी हो सकता हैं.
3) पैसे :
वास्तु के अनुसार फ्रीज के ऊपर कभी पैसे या फिर पर्स रखना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे घर में दुर्भाग्य आने के साथ ही पैसों से जुड़ी परेशानी की शुरुआत होने लगने के साथ ही फालतू के खर्चे भी होने लगते हैं.
4) पुरानी और बेकार चीजें :
फ्रिज के ऊपर कभी भी पुरानी और बेकार चीजें जैसे कि पुराना अखबार या फिर खाने के डिब्बे को नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने लगती है जो कि घर के सदस्यों के मानसिक तनाव का कारण बनता है.
5) चाकू या फिर धातु की चीजें :
वास्तु के नियमानुसार फ्रिज के ऊपर कभी भी चाकू, चाबी या फिर धातु से बनी किसी भी चीजों को नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि इन चीजों को फ्रिज के ऊपर रखने से यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने में सहायक होता है जिससे कि घर में कलह – क्लेश जैसी स्थिति बनने के साथ करोबार या नौकरी में नुकसान भी होने लगता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
वास्तु के अनुसार किन चीजों को फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए ?
दवाइयां, फिश एक्वेरियम, पैसे, पुरानी व बेकार चीजें और धातु की चीजें.
वास्तु के अनुसार फ्रीज किस तत्व की प्रतीक होता हैं ?
अग्नि तत्व.
फ्रिज के ऊपर पैसें को रखने से क्या नुकसान होता हैं ?
फालतू के खर्चे का बढ़ना.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


