Govardhan Puja | दीपों के पांच दिवसीय पर्व में गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है जो कि दीवाली के दूसरे दिन यानि कि कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. धार्मिक मान्यता है कि गोवर्धन पूजा की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण ने किया था और इस दिन गायों की पूजा किया जाता है यही कारण है कि गोवर्धन पूजा के दिन गाय को गोबर से भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा किया जाता है तो वहीं गोवर्धन पूजा को ” अन्नकूट ” के नाम से भी जाना जाता हैं, अन्नकूट यानि कि अन्न का समूह. मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन कुछ विशेष को उपायों को करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में खुशहाली का आगमन होने के अलावा किस्मत को भी चमकाया जा सकता हैं.
गोवर्धन पूजा के दिन किए गए उपाय :
1) भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के लिए उपाय :
गोवर्धन पूजा के दिन घर में गोवर्धन पर्वत को उठाएं हुए भगवान श्रीकृष्ण की तस्वीर को लगाना चाहिए. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण की इस तरह की तस्वीर को लगाना शुभ माना जाता है और इससे भगवान श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त होती हैं जिससे कि परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम स्नेह और विश्वास बढ़ता है तो वहीं भगवान श्रीकृष्ण के साथ ब्रजवासी और ग्वाल बाल भी हो ऐसी तस्वीर को लगाने से विपरीत समय का मुकाबला करने की शक्ति मिलती हैं.
2) सुख-समृद्धि को प्राप्त करने के लिए उपाय :
गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराके उसका तिलक करके उसे फल और चारा खिलाकर गाय की सात बार परिक्रमा करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से सुख – समृद्धि की प्राप्ति होने के साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होने के अलावा सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
3) किस्मत चमकाने के लिए उपाय :
गोवर्धन पूजा के दिन चावल के आटे से तीन चिड़िया को बनाकर उसे पानी में उबाल कर पकाएं और फिर एक चिड़िया गाय को खिलाएं, दूसरी चिड़िया छत पर रखें पक्षियों के लिए और तीसरी चिड़िया मां लक्ष्मी को चढ़ाएं. मान्यता है कि इस उपाय को करने से किस्मत का साथ मिलती है तो वहीं इस उपाय से बच्चों का सेहत के साथ ही घर परिवार के सभी सदस्यों की भी सेहत और समृद्धि बनी रहती हैं.
4) संतान प्राप्ति के लिए उपाय :
गोवर्धन पूजा के दिन पंचामृत दूध, दही, मधु, शक्कर और घी से बनाकर उसमें गंगाजल और तुलसी पत्ते को मिलाएं और इस पंचामृत को शंख में भरकर भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित करके ” क्लीं कृष्ण क्लीं ” मंत्र का ग्यारह बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से संतान प्राप्ति की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
5) घर से नकारात्मकता को दूर करने के लिए उपाय :
मान्यता है कि गोवर्धन पूजा की शाम को घर में गाय के गोबर जलाकर धुआं करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होने के साथ ही घर – परिवार में सुख – समृद्धि और खुशहाली में भी वृद्धि होती हैं.
6) धन में वृद्धि के लिए उपाय :
गोवर्धन पूजा के दिन गाय को स्नान कराके तिलक लगाकर उसको हरा चारा खिलाएं और इसके बाद गाय के खूर की थोड़ी सी मिट्टी लेकर उस मिट्टी को कांच की बोतल में रखकर घर में रखें. मान्यता है कि इससे गौ माता की कृपा मिलने से धन में वृद्धि होने लगती है.
7) बच्चों के करियर में सफलता के लिए उपाय :
मान्यता है कि बच्चों के करियर में सफलता को देखने के लिए विष्णु मंदिर में हरी सब्जियों को दान करने के बाद भगवान विष्णु के मंत्र ” ॐ नमो भगवते नारायणाय ” का 108 बार जाप करें.
उम्मीद है कि आपको गोवर्धन पूजा के उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
गोवर्धन पूजा कब मनाई जाती है ?
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि.
गोवर्धन पूजा किनको समर्पित होती है ?
श्रीकृष्ण और गायों को.
गोवर्धन पूजा को और किस नाम से जाना जाता हैं ?
अन्नकूट.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


