Tulsi Vivah Niyam | हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि यानी कि देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह संपन्न किया जाता है. मान्यता है कि तुलसी विवाह से एक दिन पूर्व भगवान विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागते हैं और इसके पश्चात् शुभ कार्यों की शुरुआत होती हैं यही कारण है कि इस दिन तुलसी माता और भगवान विष्णु के अवतार शालिग्राम का विवाह करवाना शुभ होने के साथ ही इससे घर में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का आगमन होता हैं तो वहीं तुलसी विवाह मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मिलन का प्रतीक होता हैं और जो भी विधि विधान और नियमों के साथ तुलसी विवाह करते हैं उनके घर में धन – वैभव में वृद्धि होती हैं लेकिन तुलसी विवाह में कुछ विशेष नियमों का पालन करना चाहिए क्योंकि इन नियमों के बिना तुलसी विवाह संपन्न नहीं माना जाता हैं.
जानते हैं तुलसी विवाह के विशेष नियमों को :
1) भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाएं :
भगवान विष्णु शालिग्राम का रूप है इसलिए भगवान विष्णु को योगनिद्रा से जगाने का नियम सबसे महत्वपूर्ण होता हैं इसके लिए सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नानादि करके शंख और घंटा बजाकर विधि विधान से इनकी पूजा करके आरती उतारें. मान्यता है कि इससे दिन शुभ होने के साथ ही घर का वातावरण भी सकारात्मक बनता हैं.
2) समय और मुहूर्त का ध्यान रखना :
तुलसी विवाह का सबसे शुभ मुहूर्त गोधूली बेला या फिर प्रदोष काल का समय होता है. इस समय गायें अपने घर को वापस आती है और इसी समय मां लक्ष्मी का घर में आगमन भी होता है इसलिए गोधूली बेला पर भगवान शालिग्राम और तुलसी माता का विवाह का सबसे पवित्र समय होता हैं.
3) शालिग्राम पर चावल को अर्पित नहीं करना चाहिए :
भगवान विष्णु के इस रूप शालिग्राम पर चावल यानि अक्षत को चढ़ना अशुभ होता है इसलिए शालिग्राम की पूजा में केवल तिल, पुष्प और तुलसी पत्ते को ही अर्पित करें.
4) तुलसी विवाह के समय मंत्रों और विवाह गीत :
तुलसी विवाह की रस्में करते समय आपस में बातचीत न करके मंत्रोच्चारण और विवाह गीत गाने चाहिए जिससे कि आसपास के वातावरण में उत्साह के साथ सकारात्मकता बनी रहे.
5) तुलसी माता और शालिग्राम का आसान के साथ विवाह करवाना :
तुलसी माता और शालिग्राम के फेरे कराते समय इस महत्वपूर्ण नियम का पालन करना चाहिए कि आसान के साथ ही तुलसी माता और शालिग्राम के फेरे कराने चाहिए, भूलकर भी विवाह के समय तुलसी माता की आसान को नहीं हटाना चाहिए बल्कि विवाह की समस्त रस्मों को आसान के साथ ही करवाना शुभ होता हैं.
6) विवाह मंडप को गन्ने और केले के पत्तों से सजाना :
तुलसी विवाह में मंडप को सजाते समय इस नियम का ध्यान रखना चाहिए कि तुलसी विवाह के लिए चौकी और विवाह मंडप को गन्ने और केले के पत्तों से सजाना शुभ माना जाता है. मंडप को गन्ने और केले के पत्तों से सजाकर स्थापित करना चाहिए।.
7) विवाह संपन्न करने के बाद तुलसी माता और शालिग्राम की आरती उतारें :
तुलसी माता और शालिग्राम का विवाह संपन्न करने के बाद इनकी आरती उतारना शुभ माना जाता है. आरती उतारकर इनको प्रणाम करके प्रसाद को वितरण करें, मान्यता है कि प्रसाद भक्ति का प्रतीक होता हैं जो कि परिवार में एकता और प्यार में वृद्धि करता हैं तो वहीं प्रसार खाने से जीवन में सकारात्मकता भी आता हैं.
उम्मीद है कि तुलसी विवाह के नियमों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही नियमों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
तुलसी विवाह किस तिथि में संपन्न किया जाता है ?
कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि.
तुलसी माता किनके साथ किया जाता है ?
शालिग्राम.
शालिग्राम किस भगवान का रूप होता हैं ?
भगवान विष्णु.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


