Somwar Upay | हिंदू धर्म में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहे जाने के साथ ही इनको प्रेम और शक्ति का देवता भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता है कि जो भी भक्त श्रद्धा और शक्ति भाव से भगवान शिव की पूजा करते हैं उनको सुख – समृद्धि प्राप्त होने के साथ ही जीवन में खुशहाली आती हैं और मृत्य के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती हैं विशेषकर सोमवार का दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ दिन माना गया हैं. ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय को बताया गया है जिसको करने से साधक को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने के साथ ही उसके मन की हर मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं और जीवन में आने वाली समस्याओं से मुक्ति भी मिलती हैं.
जानते हैं सोमवार के दिन किए गए विशेष उपायों को :
1) भगवान शिव की प्रसन्नता और कृपा प्राप्त करने के लिए :
मान्यता है कि भगवान शिव बहुत जल्द अपने भक्तों से प्रसन्न हो जाते हैं यही कारण है कि इनको भोलेनाथ कहा जाता हैं और ऐसे में सोमवार को भगवान शिव पर जल और दूध चढ़ना बहुत ही शुभ माना जाता है. सोमवार को पूजा के समय भगवान शिव पर गंगाजल से अभिषेक करें माना जाता है कि इस उपाय को करने से भगवान शिव की प्रसन्नता और कृपा प्राप्त होने के साथ ही भक्त की मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं.
2) आर्थिक तंगी से मुक्ति प्राप्त करने के लिए :
सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करने के साथ ही महादेव के मंत्रों का जाप रुद्राक्ष की माला से करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलने के साथ ही घर में धन का आगमन बढ़ने लगता हैं.
3) परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए :
जीवन में लंबे समय से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हो तो सोमवार के दिन शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए मान्यता है कि इस स्त्रोत को नियमित रूप से करने से धीरे – धीरे सभी परेशानियां दूर होने के साथ ही घर में सुख – समृद्धि और खुशहाली आती है.
4) बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए :
घर परिवार में कोई सदस्य बीमार या फिर तनाव से ग्रस्त रह रहा हो तो उसको सोमवार के दिन शिवलिंग पर धतूरा, दूध, सफेद चंदन, अक्षत और गंगाजल में काले तिल मिलाकर अर्पित करने के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए मान्यता है कि इससे बेहतर स्वास्थ्य मिलने के साथ ही जीवन में नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति भी मिलती हैं.
5) नौकरी और व्यवसाय में उन्नति प्राप्त करने के लिए :
नौकरी और व्यवसाय में चल रही बाधाओं से मुक्ति पाने के लिए सोमवार के दिन शिवलिंग पर शहद की धार बनाकर अर्पित करना चाहिए मान्यता है कि इस उपाय को करने से नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के रास्ते खुलने के साथ ही व्यवसाय में तेजी से लाभ की भी प्राप्ति होती हैं.
6) शादी में आ रही रुकावट को दूर करने के लिए :
शादी या विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए सोमवार को शिवलिंग पर केसर मिला दूध अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से शादी के आ रही बाधाएं दूर होने के साथ ही शीघ्र ही विवाह के योग बने के अलावा शादीशुदा जीवन में मधुरता भी बनी रहती हैं.
7) घर के कलह – क्लेश को दूर करने के लिए :
घर में आएं दिन चल रही झगड़े या मन मुटाव की स्थिति बनी रहती हो तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ा दें और किसी जरूरतमंद को एक कटोरी चावल का दान कर दें. माना जाता है कि इस उपाय को अपनाकर घर का वातावरण शांत और खुशहाल बनता हैं.
उम्मीद है कि आपको उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सोमवार का दिन किस भगवान को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना जाता है ?
भगवान शिव.
2) परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को किसका पाठ करना चाहिए ?
शिव रक्षा स्त्रोत.
3) बेहतर स्वास्थ्य को प्राप्त करने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
महामृत्युंजय मंत्र.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


