Vastu Dosh | घर के हर एक हिस्से का वास्तु सही होना चाहिए. वास्तु में घर के मुख्य द्वार से लेकर रसोई और बेडरूम से जुड़े कई सारे नियमों का उल्लेख किया गया है तो वहीं घर की छत का स्थान भी वास्तु में बहुत मायने रखता है क्योंकि खाली स्थान में होने के कारण से इस स्थान की ऊर्जा और भी अधिक प्रभावित होती हैं. घर की छत को लेकर वास्तु शास्त्र में कुछ विशेष नियमों को बताया गया है क्योंकि घर की छत को भी एक ऊर्जात्मक स्थान माना जाता है यही कारण है कि छत पर कुछ चीजें को रखने से जीवन में आर्थिक, मानसिक और पारिवारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं.
वास्तु के अनुसार किन चीजों को छत पर नहीं रखना चाहिए :
1) कबाड़ या टूटी – फूटी चीजें :
वास्तु के अनुसार छत पर कबाड़ का सामान या फिर टूटी – फूटी चीजें जैसे कि गाड़ी के पुराने टायर, जंग लगा हुआ लोहे का कबाड़ को नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह चीजें नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं जिससे कि घर में दरिद्रता आगमन होने के साथ ही घर में कलह – क्लेश का माहौल भी बनता हैं.
2) झाडू और पोछा :
झाडू को देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है इसलिए झाडू को भूलकर भी छत पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि झाडू को छत पर रखने से मां लक्ष्मी घर से दूर होने के साथ ही धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसके अलावा घर के छत पर पोछा को रखना भी अशुभ माना गया हैं.
3) बंद या गंदे पानी की टंकी :
वास्तु के अनुसार घर की छत पर भूलकर भी बंद या गंदे पानी की टंकी को नहीं रखना चाहिए क्योंकि बंद टंकी घर में बाधाएं और मानसिक तनाव को पैदा करती हैं तो वहीं गंदे पानी की टंकी चंद्र दोष को पैदा करती हैं जिससे कि घर के सदस्यों को अनिद्रा और स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं.
4) बांस :
बांस या इससे बनी कोई भी चीज को घर की छत पर नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि बांस को घर की छत पर रखने से घर का वास्तु बिगड़ने के साथ ही घर में तनाव की स्थिति बनी रहती हैं.
5) पुराने जूते – चप्पल :
घर की छत पर बेकार या पुराने जूते – चप्पल को नहीं रखना चाहिए. मान्यता है कि यह राहु – केतु अशुभ ग्रहों के प्रभाव को बढ़ाने में सहायता करते हैं जिससे कि जीवन में बाधाएं और दुर्घटना की संभावना हो सकती हैं.
6) बिना इस्तेमाल की इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें :
वास्तु के अनुसार बिना इस्तेमाल की इलेक्ट्रॉनिक्स चीजें जैसे कि टीवी, वाशिंग मशीन या फिर कूलर की घर की छत पर नहीं रखना चाहिए क्योंकि यह सब चीजें घर में आर्थिक तंगी की स्थिति लाने के साथ ही रोग भी बढ़ता हैं.
7) चारपाई और कुर्सी :
वास्तु के अनुसार घर की छत पर भूलकर भी चारपाई या फिर कुर्सी को इस्तेमाल करने के बाद छोड़ना नहीं चाहिए क्योंकि इन दोनों को छत पर रखने से केतु दोष पैदा होता है और इससे घर के सदस्यों को मानसिक तनाव, धन की हानि और पारिवारिक मनमुटाव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) घर की छत पर किन चीजों को रखने से राहु – केतु का प्रभाव बढ़ता हैं ?
पुराने या बेकार जूते – चप्पल.
2) बंद या गंदे पानी की टंकी को छत पर रखने से कौन सा दोष लगता हैं ?
चंद्र दोष.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


