Rama Ekadashi Upay | हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी रमा एकादशी कहलाती है. यह धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित होने के कारण इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व होता हैं. मान्यता है कि इस एकादशी इनकी श्रद्धा भाव से पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन के दुःख – दर्द से भी छुटकारा मिलती है. रमा एकादशी दीपावली से पहले आने के कारण से इस दिन की गई पूजा और कुछ विशेष उपाय को करने से साधक की किस्मत बदलने के साथ ही उसके घर में धन आगमन के रास्ते खुलते हैं और कार्य में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं.
रमा एकादशी के दिन किए गए उपाय :
1) नौकरी में पदोन्नति के लिए उपाय :
बहुत कोशिश करने के बाद भी अगर नौकरी में पदोन्नति नहीं मिल पा रही है तो रमा एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु के मंदिर जाएं, विधिवत पूजा आराधना करने के साथ ही भगवान विष्णु को पीले रंग के वस्त्र को अर्पित करें. मान्यता है कि इससे शुभ परिणाम के साथ ही नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है.
2) कर्ज से मुक्ति पाने के लिए उपाय :
रमा एकादशी के दिन पीपल वृक्ष के नीचे घी के दीपक को जलाकर पीपल वृक्ष की परिक्रमा करते हुए “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें. मान्यता है कि इससे कर्ज से मुक्ति मिलने के साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.
3) कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए उपाय :
मान्यता है कि रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद काली चीटियों को चीनी और आटे के मिश्रण को खिलाने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
4) धन और समृद्धि के लिए उपाय :
रमा एकादशी के दिन ग्यारह (11) कौड़ियों को लेकर मां लक्ष्मी को चढ़ाकर विधिवत् पूजन करें और अगले दिन यानि कि द्वादशी तिथि को इन कौड़ियों को एक पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रख दें. मान्यता है कि इससे धन और समृद्धि में वृद्धि होती हैं.
5) धन – लाभ की प्राप्ति के लिए उपाय :
रमा एकादशी की रात्रि में स्नानादि करके साफ – स्वच्छ वस्त्र को धारण करें और भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें और चौमुखी घी के दीपक को जलाकर मां लक्ष्मी को समर्पित “श्री सूक्त” का पाठ करें. मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी अति शीघ्र प्रसन्न होकर घर में स्थायी वास करती है.
6) सुख-समृद्धि और ज्ञान में वृद्धि के लिए उपाय :
धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु को पीले रंग की चीजें अति प्रिय हैं और ऐसे में रमा एकादशी के पावन दिन भगवान शिव की पूजा करने के बाद इनको केला, हल्दी, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्रों को दान करें. मान्यता है कि इससे सुख-समृद्धि के साथ ज्ञान में भी वृद्धि होती है.
उम्मीद है कि आपको रमा एकादशी से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य एकादशी से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
रमा एकादशी के दिन किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय.
रमा एकादशी किस त्यौहार से पहले आती है ?
दीपावली.
धन लाभ के लिए रमा एकादशी पर किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए ?
श्री सूक्त.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


