Vastu | वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़ – पौधें होते हैं जो शुभ होते हैं जिनको घर में लगाने से सकारात्मकता आने के साथ ही यह घर में सुख – शांति और तरक्की भी लाते हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी पौधें होते हैं जो कि घर में सुख – समृद्धि लाने के बजाय दुर्भाग्य और नकारात्मकता को आकर्षित करने के साथ ही यह मानसिक तनाव, आर्थिक बाधाएं और रिश्तों में कड़वाहट जैसी समस्याएं आने का कारण बनती है. वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को घर में लगाना अशुभ माना गया हैं और इन पौधों को घर में लगाने की मनाही भी होती हैं क्योंकि इनको घर में लगाने से यह घर में दुर्भाग्य लाने के साथ ही सदस्यों की तरक्की में भी बाधा डालती हैं.
वास्तु के अनुसार घर में किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए :
1) कांटेदार पौधे :
वास्तु के अनुसार घर में गुलाब को छोड़कर अन्य कांटेदार पौधे जैसे कि कैक्टस व अन्य नुकीले पौधें को घर में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि इन पौधों के कांटे नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि कांटेदार पौधे को घर में लगाने से यह परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, मनमुटाव और कलह – क्लेश को बढ़ाने के साथ ही यह तरक्की में भी बाधा डालती हैं.
2) पीपल का पौधा :
हिंदू धर्म में पीपल के पौधें को बहुत ही पूजनीय माना गया है लेकिन शास्त्रों में पीपल पौधें को घर में लगाने की मनाही होती है. मान्यता है कि पीपल पौधें को घर में लगाना अशुभ होता हैं क्योंकि इससे परिवार के सदस्यों को आर्थिक तंगी का सामना करने के साथ ही धन हानि का भी सामना करना पड़ता हैं. पीपल का पौधा अगर घर में गलती से निकल गया हो तो इसे ले जाकर किसी पवित्र स्थान या फिर मंदिर के आस पास लगा देना चाहिए.
3) इमली का पौधा :
वास्तु के अनुसार इमली के पौधें को घर के अंदर या फिर आसपास भी लगाना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस पौधें पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय रहने से घर का माहौल प्रभावित होता हैं जिससे कि घर में रहने वाले सदस्यों के मन में डर, तनाव और बेचैनी बढ़ सकती है.
4) दूध निकलने वाले पौधें :
जिन पौधों की टहनी या फिर पत्तियों को तोड़ने पर सफेद दूध जैसा पदार्थ निकलता हो जैसे कि मदार या आक का पौधा इन्हें भी घर में लगाने की मनाही होती है. वास्तु के अनुसार यह पौधें घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के साथ ही यह आर्थिक परेशानियों का कारण भी बनती हैं जिसका असर जीवन में धीरे – धीरे पड़ता है जिससे कि कार्य में बाधाएं, मन में बेचैनी आने के साथ ही यह घर के वातावरण में भारीपन प्रभाव डालता हैं.
5) बोन्साई का पौधा :
बोन्साई का पौधा देखने में आकर्षण अवश्य होता है लेकिन वास्तु के अनुसार बोन्साई के पौधें को घर में लगाना शुभ नहीं माना जाता है. मान्यता है कि यह परिवार के सदस्यों की तरक्की में बाधा बनने के साथ ही यह घर की उन्नति में भी बुरा प्रभाव डालती हैं.
6) सूखे और मुरझाएं पौधें :
वास्तु के अनुसार घर में सूखे, मुरझाएं या फिर खराब हो गए पौधें को रखना अशुभ माना जाता है क्योंकि ऐसे पौधें नकारात्मकता का प्रतीक होने के साथ ही यह परिवार के सदस्यों के जीवन दुर्भाग्य लाने के अलावा यह मानसिक तनाव का कारण भी बनती हैं इसलिए हो सकें तो सूखे और मुरझाएं पौधें को फौरन हटा देना चाहिए.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) पीपल का पौधा घर में लगाने से किस समस्या का सामना करना पड़ता है ?
धन – हानि
2) किस पौधें पर नकारात्मक ऊर्जा अधिक सक्रिय होती है ?
इमली का पौधा.
3) सूखे और मुरझाए पौधे किसका प्रतीक होते हैं ?
नकारात्मकता का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


