Vastu for the Kitchen | घर की सुख – समृद्धि को बनाए रखने और ऊर्जा का संतुलन बनाएं रखने में वास्तु शास्त्र की अहम भूमिका होती है और घर के हर एक स्थान के साथ ही किचन में भी वास्तु नियमों का पालन करना अति आवश्यक होता हैं. वास्तु शास्त्र में किचन सिंक को बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है क्योंकि यह स्वास्थ्य, स्वच्छता और घर की सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ा होता है और अगर सिंक के नीचे के स्थान का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया जाए तो यह घर के वास्तु दोष का कारण बन सकती हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन सिंक के नीचे कुछ गलत चीजों को रखने से यह घर की शांति और बरकत को भंग करने के साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं जिससे कि वास्तु दोष पैदा हो सकती हैं.
जानते हैं किचन सिंक के नीचे किन चीजों को भूलकर भी नहीं रखें :
1) कूड़ेदान (डस्टबिन) :
अक्सर किचन सिंक के नीचे खाली जगह को उपयोग करने के लिए यहां पर कूड़ेदान या डस्टबिन को रख दिया जाता हैं लेकिन ऐसा करना सबसे बड़ा वास्तु दोष उत्पन्न हो सकती है. वास्तु के अनुसार सिंक का सीधा संबंध जल तत्व यानि कि पानी से होता हैं और जल के स्थान पर कूड़ेदान या अन्य गंदगी को रखने से किचन में नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता हैं जिससे कि घर में फालतू खर्च होने के साथ ही आर्थिक तंगी का भी सामना करने के अलावा घर में बीमारियों का भी खतरा बढ़ता हैं इसलिए कोशिश करें कि डस्टबिन को किचन से थोड़ा दूर ही रखें.
2) झाडू :
वास्तु और शास्त्रों में झाड़ू को धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में किचन सिंक के नीचे भूलकर भी झाडू को नहीं रखना चाहिए. माना जाता है कि सिंक के नीचे झाडू को रखने से मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करने के साथ ही घर में सदैव आपसी मनमुटाव और तनाव की स्थिति भी रहती हैं इसलिए झाडू को सिंक जैसे पानी वाले स्थान से दूर रखना ही शुभ है.
3) बिजली का सामान :
किचन सिंक के नीचे भूलकर भी पुराने या खराब इलेक्ट्रिक उपकरण को नहीं रखें क्योंकि इलेक्ट्रिक उपकरण का संबंध अग्नि (बिजली) से होता हैं और ऐसे में इन सामानों को किचन सिंक के नीचे रखने से जल और अग्नि का संतुलन बिगड़ने से इसका सीधा बुरा असर घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता हैं.
4) सफाई से जुड़ी चीजें :
वास्तु के अनुसार सफाई से जुड़ी चीजें जैसे कि केमिकल या फिर एसिड को सिंक के नीचे नहीं रखना चाहिए क्योंकि इससे वास्तु दोष उत्पन्न होने लगती हैं. माना जाता है कि किचन सिंक के नीचे का स्थान जल तत्व से संबंधित होने से यहां सफाई से जुड़ी चीजों को रखने से तत्वों का संतुलन बिगड़ सकती है जिससे कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं इसलिए हो सकें तो सफाई से जुड़े सामानों को खाना बनाने के स्थान और पानी के स्त्रोतों से दूर ही रखना चाहिए.
5) जूठे बर्तन :
रात में सोने से पहले सिंक को साफ करके ही सोना चाहिए, कभी भी इसमें भूलकर भी जूठे बर्तन को नहीं रखें क्योंकि वास्तु के अनुसार रात भर सिंक में जूठे बर्तन को रखना वास्तु में बहुत बड़ा दोष पैदा करने में सहायक होता हैं इससे मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करने के साथ राहु के प्रभाव को भी बढ़ाता है जिससे कि घर में अशांति बढ़ने लगता हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) वास्तु के अनुसार सिंक के नीचे का स्थान का संबंध किस तत्व से होता हैं ?
जल तत्व.
2) किचन सिंक के नीचे झाड़ू को रखने से घर में क्या असर पड़ता हैं ?
घर में आपसी मनमुटाव का होना.
3) किचन सिंक में रात में जूठे बर्तन रखना किसके प्रभाव को बढ़ाता है ?
राहु.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


