Garuda Purana | हिंदू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक है गरुड़ पुराण जिसमें पाप – पुण्य, स्वर्ग – नरक के साथ जीवन जीने की सही दिशा के साथ इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ की वार्तालाप का उल्लेख किया गया हैं. मान्यता है कि गरुड़ पुराण में वर्णित ज्ञान और सदाचार बातों का अगर कोई अनुसरण करें तो वह कई तरह के पापों से मुक्त हो सकता है तो वहीं गरुड़ पुराण में कुछ ऐसी बातों को बताया गया है जिनको अपनाकर जीवन को बेहतर बनाने के साथ ही जीवन में सफलता को भी प्राप्त किया जा सकता हैं.
गरुड़ पुराण के अनुसार जीवन को बेहतर और सफल बनाने के रहस्य :
1) संयम और सतर्कता का मेल होना :
जीवन में अगर आप कोई बेहतर करते हैं तो आपको मित्र और शत्रु दोनों मिलते हैं. आपको जीवन में कुछ ऐसे लोग मिलते हैं जो कि आपकी तरक्की से ईर्ष्या रखते हैं और आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी करते है इसलिए आवश्यक है कि जीवन में संयम और सतर्कता का मेल होना, इसके लिए :
* कभी भी आँख बंद करके हर किसी पर भरोसा नहीं करें.
* अपनी रणनीति को परिस्थितियों के अनुसार बदलते रहें.
* संयम बरतते हुए चतुराई से मुश्किल व्यक्ति से भी निपटा जा सकता है.
2) साफ – सुगंधित वस्त्र को धारण करना :
गरुड़ पुराण के अनुसार साफ – सुगंधित वस्त्र को धारण करने से अमीर, धनवान और सौभाग्यशाली बन सकते हैं तो वहीं गंदे वस्त्र को धारण करने वाले के जीवन में समृद्धि नहीं आती हैं, क्योंकि :
* गंदे वस्त्र दरिद्रता को बढ़ाते हैं.
* साफ – स्वच्छता से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
* साफ – सुगंधित वस्त्र से लक्ष्मी मां की कृपा बनी रहती हैं.
3) सभी धर्म और मंदिर का सम्मान करना :
धार्मिक स्थलों और मान्यताओं का सम्मान करने के साथ यह भी करें :
* अपने आराध्य देव के और सभी देवी-देवताओं के साथ हर धर्म का सम्मान करें.
* कभी भी सदाचार मनुष्यों के साथ धोखा नहीं करें.
* धार्मिक मूल्यों का पालन करें जिससे कि जीवन को सही दिशा मिले.
4) एकादशी व्रत का महत्व :
एकादशी व्रत को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है. गरुड़ पुराण में इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया गया है कि :
* एकादशी व्रत को रखने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलने के साथ ही जीवन में सुख – समृद्धि का आगमन होता हैं.
* एकादशी व्रत में फलाहार और संयम का होना आवश्यक है.
* एकादशी व्रत रखने से जीवन में नकारात्मक असर कम होने लगता हैं.
5) तुलसी का महत्व :
तुलसी को विष्णु प्रिया भी कहा गया है और इसके महत्ता गरुड़ पुराण के अलावा अन्य पुराणों में भी वर्णित किया गया हैं :
* तुलसी को घर में रखने से सभी प्रकार के रोगों से छुटकारा मिलती हैं.
* तुलसी स्वास्थ्य और वातावरण दोनों के लिए लाभदायक मानी जाती है.
* इसकी रोजाना नियमित रूप से पूजन करने से जीवन में सकारात्मकता में वृद्धि होती हैं.
* तुलसी शारीरिक और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में सहायता करता है.
6) संतुलित आहार ग्रहण करना :
स्वस्थ्य मन और तन सफलता की नींव होती हैं इसलिए :
* सुपाच्य और संतुलित आहार को ग्रहण करें.
* गलत खान-पान से खुद को दूर रखें.
* अच्छी पाचन ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी होती हैं.
7) अभ्यास से ज्ञान में वृद्धि होना :
ज्ञान को बनाएं रखने और वृद्धि के लिए सदैव अभ्यास आवश्यक हैं :
* लगातार अभ्यास करते रहने से विद्या में सदैव वृद्धि होती रहती हैं.
* मेहनत से ही मनुष्य निपुण और सफल बनता है.
* नियमित अभ्यास याददाश्त को मजबूत करने में सहायक होता है.
उम्मीद है कि आपको गरुड़ पुराण से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही अन्य पुराणों से जुड़े लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) गरुड़ पुराण में किनके बीच वार्तालाप का उल्लेख किया गया ?
भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच.
2) किस पुराण में जीवन – मृत्यु और स्वर्ग – नरक के बारे में बताया गया है ?
गरुड़ पुराण.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


