Vastu | घर की दीवारों पर खूबसूरत तस्वीरें न केवल घर को खूबसूरत बनाती हैं अपितु यह ऊर्जा का एक बड़ा स्त्रोत भी मानी जाती है क्योंकि तस्वीरें घर के वातावरण को ना सिर्फ बदलती है बल्कि इनका हमारे जीवन, आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर भी गहरा प्रभाव पड़ता हैं, विशेषकर घर में बहते हुए झरने की तस्वीर. वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को लगाना बहुत ही शुभ होता हैं क्योंकि वास्तु में जल का प्रवाह सकारात्मक ऊर्जा और धन के आगमन का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को लगाने से घर में सकारात्मकता और सुख – समृद्धि का आगमन होता है लेकिन घर में बहते हुए झरने की तस्वीर की तस्वीर लगाते समय कुछ विशेष वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए जिससे कि इसका पूरा फायदा मिल सकें.
वास्तु के अनुसार घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को लगाने के नियम :
1) सही दिशा :
वास्तु शास्त्र में जल का संबंध उत्तर, पूर्व या उत्तर – पूर्व दिशा यानि कि ईशान कोण में माना गया है और ऐसे में घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को उत्तर या उत्तर – पूर्व दिशा में लगाना बहुत शुभ होता हैं. माना जाता है कि इस दिशा में जल से जुड़ी तस्वीर को लगाने से घर में धन आगमन में वृद्धि होने के साथ ही नए अवसर भी खुलते हैं.
2) गलत दिशा :
वास्तु निवारण के अनुसार भूलकर भी घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को दक्षिण, दक्षिण – पश्चिम (नैऋत्य कोण) या फिर पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए. मान्यता है कि इन दिशाओं में जल तत्व की उपस्थिति वास्तु दोष को पैदा करता है जिससे कि धन हानि के साथ फिजूलखर्ची में वृद्धि होने के अलावा परिवार के सदस्यों के बीच मन मुटाव और तनाव बढ़ने की आशंका होती हैं.
3) सही स्थान :
घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को लिविंग रूम, ऑफ़िस की दीवार पर या फिर घर के मुख्य द्वार के आसपास लगाना चाहिए. खासकर घर के मुख्य द्वार के समाने उत्तर दिशा में लगाना बहुत ही प्रभावशाली और चमत्कारी होता हैं क्योंकि यहां पर तस्वीर को लगाने से यह घर में प्रवेश करने वाली नकारात्मक ऊर्जा को फौरन सकारात्मकता में बदल देने में मदद करने के साथ यह घर के मुखिया के करियर में सफलता के रास्ते भी खोलती हैं.
4) गलत स्थान :
बेडरूम : वास्तु के अनुसार बहते हुए झरने की तस्वीर को कभी भी घर के बेडरुम में नहीं लगाना चाहिए. माना जाता है कि इससे रिश्तों में अस्थिरता, अशांति और मानसिक तनाव की स्थिति बनती है.
रसोई घर (किचन) : वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर अग्नि तत्व से जुड़ा होता है और ऐसे में रसोई घर में बहते हुए झरने (जल तत्व) की तस्वीर को लगाने से तत्वों का संतुलन बिगड़ सकता हैं जिसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ता हैं.
5) तस्वीर में जल का प्रवाह :
वास्तु शास्त्र के अनुसार बहते हुए झरने की तस्वीर में जल का प्रवाह घर के अंदर की ओर दिखना चाहिए क्योंकि घर के अंदर की ओर बहता हुआ जल घर में समृद्धि और खुशियों को घर के अंदर आने का संकेत देती है तो वहीं जल का प्रवाह बाहर की ओर यानि कि दरवाजे या फिर खिड़की की ओर होने से धन हानि होने की संभावना होती हैं यानि कि धन जल के समान बह सकता हैं.
6) सही तस्वीर का चुनाव :
बहते हुए झरने की तस्वीर को खरीदते समय इस बात पर विशेष ध्यान रखें कि जल का रूप शांत और सुंदर होने चाहिए ना कि बहुत ही अधिक उग्र, डरावना या फिर तूफानी जल का रूप होना चाहिए माना जाता है कि डरावनी या तूफानी तस्वीर घर में नकारात्मकता ला सकती हैं तो वहीं शांत और बहता हुआ झरने का जल घर में सुख – शांति लाता है.
घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को लगाने के फायदे को :
1) उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की दिशा कहलाती है और इस दिशा में बहते हुए झरने की तस्वीर को लगाने से आय के नए स्त्रोत खुलते हैं.
2) बहते हुए झरने की तस्वीर आगे बढ़ने का प्रतीक होता हैं और घर में इस तस्वीर को लगाने से जीवन में लगातार उन्नति की ओर आगे बढ़ने और रुकावटों को दूर होने का संकेत देती हैं.
3) बहते हुए झरने का शांत जल घर में रहने वाले सदस्यों का तनाव दूर करने के साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को किस दिशा में लगाना चाहिए ?
उत्तर, पूर्व या उत्तर – पूर्व दिशा.
2) घर में बहते हुए झरने की तस्वीर को घर में कहां लगाना चाहिए ?
लिविंग रूम, ऑफ़िस या फिर घर के मुख्य द्वार.
3) बहते हुए झरने की तस्वीर में जल का प्रवाह किस ओर होना चाहिए ?
घर के अंदर की ओर.
4) बहते हुए झरने की तस्वीर को घर पर कहां नहीं लगाना चाहिए ?
बेडरूम और रसोई घर.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


