Kamika Ekadashi Upay | श्रावण कृष्ण पक्ष की एकादशी को कामिका एकादशी कहा जाता है और इस एकादशी का महत्व इसलिए विशेष माना जाता है क्योंकि यह श्रावण मास में आने वाली पहली एकादशी होती है. ऐसे में श्रावण मास की कामिका एकादशी के दिन विधिवत पूजा करने से भगवान विष्णु के साथ भगवान शिव की आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है. पद्म पुराण के अनुसार कामिका एकादशी के दिन कुछ विशेष उपायों को अपनाने से धन, संपत्ति, आरोग्य और मोक्ष की प्राप्ति होने के साथ ही सभी ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है जिससे कि जीवन में सुख – समृद्धि में वृद्धि भी होती हैं.
जानते हैं कामिका एकादशी के दिन किए गए उपायों को :
1) आरोग्य प्राप्ति करने के उपाय :
श्रावण की पहली एकादशी कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु के विधिवत पूजन करने के साथ भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आरोग्य के साथ धन वैभव की भी प्राप्ति होती है.
2) ग्रह दोष से मुक्ति पाने के उपाय :
कुंडली और घर से ग्रह दोष को दूर करने के लिए कामिका एकादशी के पावन दिन पीले रेशमी कपड़े में नौ (9) सुपारी रखकर इसे भगवान विष्णु के सामने रखकर इस पर अक्षत और रोली लगाकर पूजा करें और फिर इसकी पोटली बनाकर पूर्व दिशा में टांग दें, मान्यता है कि इससे अशुभ ग्रह भी शुभ परिणाम देने लगते है.
3) करियर में तरक्की के उपाय :
कामिका एकादशी के दिन एक पीपल पत्ता पर पीला चंदन या फिर हल्दी से स्वास्तिक को चिन्ह बनाकर इसे भगवान विष्णु को चढ़ाने के साथ इनको पीले रंग की मिठाई भी अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से करियर में तरक्की के रास्ते खुलने के साथ ही तरक्की भी होने लगती हैं.
4) घर से दरिद्रता को दूर करने के उपाय :
कामिका एकादशी के दिन पीपल वृक्ष के नीचे घी के दीपक को जलाकर परिक्रमा करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता हैं जिससे कि घर की दरिद्रता दूर होती हैं.
5) पितरों की कृपा प्राप्त के उपाय :
पद्म पुराण के अनुसार कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान तिल के तेल या फिर घी के दीपक को भगवान विष्णु को दिखाने से पितृ लोक में पितृ संतुष्ट होने के साथ ही पितरों की कृपा भी प्राप्त होती हैं.
6) सुख – समृद्धि में वृद्धि के लिए :
कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने के साथ ही ” विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत्र ” का पाठ करें. पद्म पुराण के अनुसार इस स्तोत्र का पाठ करने से सुख – समृद्धि और धन – संपत्ति में वृद्धि होने के साथ ही कुंडली में गुरु बृहस्पति की स्थिति भी मजबूत होती हैं.
7) आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के उपाय :
कामिका एकादशी के दिन एक पीले रंग के कपड़े में दो (2) हल्दी की गांठ, एक रुपये का सिक्का और पांच (5) पीले रंग की कौड़ियों को रखकर बांधकर गांठ लगाकर भगवान विष्णु के पास रखकर विधिवत पूजा करके भगवान का आशीर्वाद लेकर इसे तिजोरी या फिर धन रखने के स्थान पर रखें मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक मजबूत होने के साथ ही धन का आगमन भी होता हैं.
उम्मीद है कि आपको कामिका एकादशी के दिन किए गए उपायों से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही उपायों से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) कामिका एकादशी कब मनाई जाती है ?
श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी.
2) कामिका एकादशी के दिन किस स्तोत्र का पाठ करना चाहिए ?
विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र.
3) घर से दरिद्रता दूर करने के लिए किस वृक्ष के नीचे दीपक जलाना चाहिए ?
पीपल वृक्ष.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


