Swapna Shastra | हमारे जीवन और सपनों का बहुत ही गहरा संबंध होता है क्योंकि सपने आने वाले भविष्य के संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे सपने होते है जो शुभ होने के साथ ही वो जीवन में अच्छा समय शुरू होने का संकेत भी देते हैं लेकिन कुछ ऐसे सपने भी सोते समय आते हैं जो कि आने वाली परिस्थितियों को लेकर पहले ही सचेत करते हैं. मान्यता है कि सोते समय दिखाई देने कुछ संकेत हमारे भाग्य और बदलावों से जुड़े होने के साथ ही यह भी बतलाते हैं कि जल्द ही किस्मत बदलेगी और कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं.
जानते हैं उन सपनों के बारे में जो अच्छे दिन आने से पहले दिखाई देते हैं :
1) सपनें में शंख दिखाई देना :
धार्मिक मान्यतानुसार शंख धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ा होने के साथ ही यह बहुत पवित्र भी माना जाता है और ऐसे में सपनें में शंख दिखाई देना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शंख दिखाई देना जीवन में धन, सुख और समृद्धि का आगमन का संकेत देने के साथ ही यह ईश्वरीय कृपा का भी प्रतीक होता हैं.
2) सपने में भगवान दिखाई देना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में भगवान दिखाई देना बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है विशेषकर भगवान का प्रसन्न मुद्रा में दिखाई देना जीवन में सकारात्मक बदलाव के साथ कोई खुशखबरी मिलने के अलावा अटके कार्य पूरा होने का भी संकेत देती है. माना जाता है कि अगर सपने में भगवान श्रीकृष्ण बांसुरी बजाते दिखाई दे तो यह जीवन में खुशियों और प्रेम का आगमन का संकेत देती हैं.
3) सपने में हाथी दिखाई देना :
हाथी शक्ति और स्थिरता का प्रतीक होता हैं और ऐसे में सपने में हाथी को देखना अच्छे दिन की शुरुआत होने का संकेत देती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में हाथी को देखना जीवन में सफलता, सम्मान और धन लाभ का संकेत होता हैं.
4) सपने में खुद को उड़ते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को उड़ते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपके जीवन की सभी समस्याएं धीरे – धीरे समाप्त होने वाली है और इसके अलावा इस तरह का सपना मानसिक शांति मिलने का भी संकेत देती हैं.
5) सपनें में बारिश को देखना :
सपनें में बारिश को देखना बहुत ही शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बारिश को देखना जीवन में नई शुरुआत होने के साथ यह इस ओर इशारा करता है कि आपका लंबे समय से रुका हुआ कार्य जल्द ही पूरा होगा.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपनों में हाथी को देखना क्या संकेत देती है ?
जीवन में सफलता, सम्मान और धन लाभ.
2) सपने में भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाते हुए देखना क्या संकेत देती हैं ?
जीवन में खुशियों और प्रेम का आगमन
3) सपने में खुद को उड़ते हुए देखना क्या संकेत देती है ?
मानसिक शांति.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


