Vastu | वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की रसोई केवल खाना बनाने का स्थान नहीं होती बल्कि यह सुख – समृद्धि का केंद्र होने के साथ मां अन्नपूर्णा का वास स्थान भी माना जाता हैं. कहा जाता है कि रसोई घर में कुछ ऐसी चीजें होती है जिनको कभी भी खत्म होने नहीं देना चाहिए क्योंकि इसका सीधा असर धन, सुख – शांति और आपसी संबंधों पर पड़ने के अलावा मां अन्नपूर्णा की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है तो वहीं अगर रसोई का वास्तु सही हो और आवश्यक चीजें अगर सदैव मौजूद रहें तो घर में सकारात्मक ऊर्जा, खुशहाली और सुख – समृद्धि बनी रहती हैं.
वास्तु के अनुसार रसोई में किन चीजों को कभी खत्म होने नहीं देना चाहिए :
1) चावल :
हिंदू धर्म में चावल को बहुत ही शुभ और पवित्र माना जाता है और इसका उपयोग न केवल खाने में बल्कि पूजा, हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठानों में किया जाता है यही कारण है कि शास्त्रों में इसे “अक्षत” कहा जाता है यानि कि कभी क्षय या नष्ट न हो. ज्योतिष शास्त्र में चावल का संबंध चंद्रमा और शुक्र ग्रह से होता हैं जो कि मन, सुख और वैभव का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में अगर रसोई में चावल खत्म हो जाएं तो इसका नकारात्मक असर सीधा जीवन पर पड़ता है. मान्यता है कि घर में चावल का खत्म होना शुक्र दोष को पैदा करता है जिससे कि घर में धन की कमी, मानसिक अशांति होने के साथ ही पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है इसलिए कोशिश करें कि चावल को कभी भी खत्म होने नहीं दे.
2) नमक :
नमक हर रसोई की सबसे आवश्यक चीजों में से एक है. नमक न केवल खाने का बढ़ता है बल्कि इसका वास्तु शास्त्र में भी बहुत महत्व होता हैं मान्यता है कि नमक का सीधा संबंध राहु और केतु के साथ शुक्र ग्रह से माना जाता है और ऐसे में रसोई में नमक के खत्म होने से राहु की कुदृष्टि पड़ती है जिससे कि घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं और इससे परिवार के सदस्यों के बीच तनाव, बहस और कलह बढ़ने के साथ ही चल रहे सभी कार्यों के प्रयास में रुकावट पैदा होने के अलावा धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि रसोई में नमक को कभी भी खत्म होने नहीं दे और ना ही किसी दूसरे के घर से नमक मांगना चाहिए.
3) हल्दी :
हल्दी सिर्फ एक मसाला ही नहीं है, बल्कि धार्मिक अनुष्ठान में इसे बहुत ही पवित्र और शुभ माना जाता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हल्दी का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता हैं जो कि भाग्य, समृद्धि और ज्ञान के प्रतीक होता हैं और ऐसे में रसोई में हल्दी खत्म होना अशुभ माना जाता है. मान्यता है कि रसोई में हल्दी खत्म होने से गुरु ग्रह कमजोर होने से शुभ कार्यों में रुकावट आने के साथ ही परिवार के सदस्यों की तरक्की, शिक्षा और आर्थिक स्थिति पर इसका असर पड़ता है इसलिए रसोई में हल्दी का डिब्बा कभी भी खाली होने न दें क्योंकि हल्दी की कमी से घर की सकारात्मक ऊर्जा कम होने लगती हैं.
4) आटा :
रसोई घर के मुख्य भोजन का आधार आटा होता है, जिसे सम्मान का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि रसोई में आटा पूरी तरह खत्म हो जाएं तो घर – परिवार के मान – सम्मान में कमी होने के साथ ही मानसिक तनाव भी बढ़ने लगता है इसलिए परिवार में प्रतिष्ठा और समृद्धि बनाए रखने के लिए डिब्बे में आटा खत्म होने से पहले आटा को भर लेना चाहिए.
5) सरसों तेल :
रसोई घर में खाना बनाने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल किया जाता है. मान्यता है कि सरसों तेल का संबंध न्याय के देवता शनि देव से होता है और ऐसे में रसोई में रसोई में सरसों तेल के खत्म होना शनि दोष का कारण बनती हैं जिससे घर के सदस्यों के कार्यों में बाधाएं आने के साथ ही बेवजह के खर्चे भी बढ़ने लगते हैं.
उम्मीद है कि आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही वास्तु शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) रसोईघर में किन चीजों को कभी भी खत्म होने नहीं देना चाहिए ?
चावल, नमक, हल्दी, आटा और सरसों तेल.
2) रसोईघर में इस्तेमाल होने वाले नमक का संबंध किस ग्रह से होता है ?
राहु – केतु और शुक्र ग्रह.
3) चावल का संबंध किस ग्रह से होता है ?
चंद्रमा और शुक्र ग्रह.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


