Sapne Mein | सपनें हर किसी को सोते समय आना एक सामान्य बात होती हैं तो वहीं स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि हर सपनें का कोई न कोई मतलब अवश्य होता हैं जिसके अनुसार सपनें भूतकाल के साथ – साथ भविष्य में होने वाले घटनाओं का भी संकेत देती है और ऐसे में अगर सपनें में कुत्ता दिखाई दे तो यह किसी बड़ी घटना का संकेत हो सकती हैं लेकिन संकेत इस पर निर्भर करती है कि कुत्ते को सपनें में किस तरह से देखा गया हैं.
जानते हैं सपने में कुत्ते को देखना क्या संकेत देता है :
1) सपने में कुत्ते को देखना :
कुत्ता सुरक्षा और संरक्षक का प्रतीक होता है और ऐसे में सपनें में कुत्ते को देखना जीवन में सुरक्षित होने का संकेत देती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुत्ते को देखना इस ओर इशारा करती है कि आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के करीब है.
2) सपने में सफेद कुत्ते को देखना :
सपनें में सफेद कुत्ते को देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में सफेद रंग के कुत्ते को देखना जीवन में लाभदायक परिस्थितियां बनने का संकेत देने के अलावा यह भी संकेत देती है कि आपका सोचा हुआ कार्य बहुत जल्द पूर्ण होने के साथ आपको नौकरी या कारोबार में सफलता भी मिल सकती हैं.
3) सपनें में कुत्ते को गुस्से में देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुत्ते को गुस्से में देखना आपके गुप्त शत्रु के बारे में संकेत देता है कि आप जिस पर विश्वास करते आ रहे हैं वो आपको आने वाले भविष्य में धोखा दे सकता हैं.
4) सपने में कुत्ते को रोते हुए देखना :
सपनें में कुत्ते को रोते हुए देखना अशुभ घटना की ओर इशारा करती है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में रोते हुए कुत्ते को देखने का मतलब है कि आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आ सकती हैं और इस तरह का सपना आने से आपको बहुत सतर्क रहने की आवश्यकता हैं.
5) सपने में कुत्ते को लड़ते हुए देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में कुत्ते को आपस में लड़ते हुए देखना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको अपने विरोधियों से हार मिल सकती है इसलिए इस तरह के सपने आएं तो कोशिश करें कि कड़ी मेहनत करना चाहिए जिससे कि आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकें.
6) सपने में खुद को कुत्ते का पीछा करते हुए देखना :
सपनें में खुद को कुत्ते का पीछा करते हुए देखना शुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको बहुत जल्द ही अपनी मंजिल मिलने वाली है तो वहीं स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में खुद को कुत्ते का पीछा करते हुए देखना आपके वैवाहिक जीवन में आने वाली परेशानियों से मुक्ति मिल सकती हैं.
7) सपने में पागल कुत्ते को देखना :
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में पागल कुत्ते को देखना अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है कि आपको महत्वपूर्ण कार्यों में और भी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है विशेषकर सपने में विद्यार्थी को पागल कुत्ते को देखना इस ओर इशारा करती है कि इनको पढ़ाई एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए एकाग्रता से पढ़ने की जरूरत है.
उम्मीद है कि आपको स्वप्न शास्त्र से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें और ऐसे ही स्वप्न शास्त्र से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
FAQ – सामान्य प्रश्न
1) सपने में कुत्ते को रोते हुए देखना क्या संकेत देता है ?
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का.
2) सपने में सफेद कुत्ते को देखना क्या संकेत देता है ?
नौकरी या कारोबार में सफलता का.
3) सपने में कुत्ते को लड़ते हुए देखना क्या संकेत देता है ?
विरोधियों से हार का.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.


