Pradeep Mishra | अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्राजी सीहोर वाले के पावन सानिध्य और श्रीमुख से पांच दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का भव्य और दिव्य आयोजन मध्यप्रदेश की पवित्र भूमि जिला बड़वानी, निवाली में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 को होनी जा रही हैं और इस कथा को सफल बनाने के लिए आयोजक और समिति की ओर से युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है क्योंकि गुरुदेव की कथा जहां भी होती हैं भक्तों का जनसैलाब इतनी उमड़ती है जैसे कि महाकुंभ का मेला लगा हो.
आपको यहां बता दें कि मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के निवाली में फुलजवारी गांव के नजदीक जंगल में प्राचीन पातालेश्वर शिव मंदिर स्थित हैं जो कि जमीन से लगभग 10 फीट अंदर स्थापित है इस मंदिर के बारे स्थानीय लोगों का कहने हैं कि यह भोलेनाथ का चमत्कारी मंदिर है जहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है तो वहीं विभिन्न अवसरों पर मंदिर के भीतर नाग – नागिन के जोड़े के दर्शन भी होते हैं.
जानते हैं बड़वानी, निवाली में होने वाली कथा के बारे में विस्तार से :
परम् पूज्य पंडित प्रदीप मिश्राजी के पावन सानिध्य और मुखारविंद से श्री शिवमहापुराण कथा ” श्री शंभेश्वर महादेव ” का भव्य और दिव्य आयोजन निवाली जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) में 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 को दोपहर 01 बजे से शाम के 04 बजे तक किया जाएगा. यह कथा श्री शंभेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति, निवाली के द्वारा किया जाएगा जिसके मुख्य आयोजक श्री जितेंद्र पाटिल जी है और इन्होंने इस भव्य कथा के बारे में बताया कि इस ऐतिहासिक दिव्य कथा से एक दिन पहले यानि कि 12 अक्टूबर दिन रविवार को सुबह 08 बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जिसमें श्रद्धालुओं का जनसैलाब देखने को मिलेगा. इस विशाल और दिव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े – बड़े वॉटरप्रूफ पंडालों को बनाया जा रहा है जिससे कि शिवभक्त आराम और आनंदपूर्ण से शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर सकेंगे इसके साथ ही शिव भक्तों के रहने और खाने की बेहतर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था और चिकित्सा सुविधाएं किया जाएगा जिसके कि किसी भी शिव भक्तों को किसी भी तरह की कोई भी समस्याओं का सामना करना नहीं पड़ें.
| कथा | श्री शिव महापुराण कथा ” श्री शंभेश्वर महादेव ” |
| कथा वाचक | श्री पंडित प्रदीप मिश्रा जी |
| कथा की तिथि | 13 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2026 |
| कथा का समय | दोपहर 01 बजे से 04 बजे |
| कथा का स्थान | बड़वानी, निवाली – मध्य प्रदेश |
जानते हैं कथा – स्थल कैसे पहुंचे :
आप कथा स्थल निवाली, जिला बड़वानी (मध्य प्रदेश) आप अपनी सुविधानुसार अपने वाहन से पहुंच सकते हैं. अगर आप कथा स्थल वायुमार्ग से आना चाहते हैं तो आपको देवी अहिल्याबाई होल्कर हवाई अड्डा इंदौर आना पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 60 km हैं लेकिन अगर आप रेलमार्ग से आना चाहते हैं तो सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन दोंडाईचा रेलवे स्टेशन पड़ेगा जहां से कथा स्थल की दूरी मात्र 23 km हैं वैसे आप देश के किसी कोने से सड़क मार्ग से भी कथा स्थल पहुंच सकते है.
आइए निवाली की इस भव्य कथा में शामिल होकर और पातालेश्वर शिव मंदिर में भगवान शिव का दर्शन करके अपने जीवन को सार्थक बनाएं.
उम्मीद है कि आपको सनातन समाचार से जुड़ा यह लेख पसंद आया होगा तो इसे अधिक से अधिक अपने परिजनों और दोस्तों के बीच शेयर करें जिससे कि उन्हें भी इस कथा के बारे में जानकारी मिल सकें और वह भी इस कथा में शामिल होकर अपने जीवन को सार्थक बना सकें एवं ऐसे ही सनातन समाचार से जुड़े अन्य लेख को पढ़ने के लिए जुड़े रहे madhuramhindi.com के साथ.
अस्वीकरण (Disclaimer) : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना ज़रूरी है कि madhuramhindi.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता हैं.


